- अगर सरकार ने एफ आई आर रद्द ना की तो व्यापारी जेल भरो आंदोलन करेंगे जल्द शुरू: सुनील मेहरा
लुधियाना (संजय मिका,विशाल0 -में मिनी लॉकडाउन को लेकर दुकानदारों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने बगावत का बिगुल बजा डाला। जिसको लेकर लुधियाना पुलिस द्वारा उन पर एफ आई आर दर्ज की गई।उक्त शब्द पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा,पवन मल्होत्रा,राजीव अरोड़ा ने फव्वारा चौक में सुनील मेहरा के निवास स्थान पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहे।सुनील मेहरा ने कहा कि कैप्टन साहब यह कहां का इंसाफ है कि व्यापारी अपनी बात भी नहीं लोगों के सामने रख सकते अगर व्यापारी अपना हक मांगते हैं तो उनके ऊपर आप की सरकार एफ आई आर दर्ज करती है।कैप्टन साहिब के व्यापारियों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को देखकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।वही कैप्टन अमरिंदर सिंह जिले के सभी डिप्टी कमिश्नर से गैर जरूरी वस्तुओं की दुकान खोलने के बारे में सुझाव मांग रहे हैं जबकि उनको इसके लिए व्यापारियों से मिलकर उनके सुझाव लेनी चाहिए क्योंकि करोना महामारी के दौरान व्यापारी सरकार को पूरा सहयोग दे रही है सरकार व्यापारियों की अनदेखी कर रही है पंजाब में 75% दुकानें खुल चुकी हैं जिसमें 10 लाख के करीब लोग काम करते हैं जबकि रेडिमेड गारमेंट्स कपड़े की दुकान बंद पड़ी है जिनमें केवल 10हजार लोग कार्य करते हैं कैप्टन सरकार को व्यापारियों से ऐसा सौतेला व्यवहार नहीं करना चाहिए।सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली है।व्यापारी कोविड से नहीं कर्ज से मर जाएंगे।पवन मल्होत्रा ने कहा किकैमिस्ट, घेरलू सामान,हार्डवेयर,होजरी मटेरियल,इंडस्ट्री की दुकानें खुली है।रेडिमेड गारमेंट्स,होजरी शॉप्स,मोबाइल शॉप्स के दुकानदार कहां से खाएंगे। घरों की जो किश्तें है वे कहां से देगें।राजीव अरोड़ा ने कहा कि कोविड से निपटने की सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है। सिर्फ दुकानदारों व आमजनता को परेशान किया जा रहा है। जिस तरह बड़े उद्योगों को खोलकर छोटे दुकानदारों का कारोबार बंद करवाया जा रहा है वह सरासर गलत है। ऐसे में सरकार का कानून छोटे दुकानदारों को बर्बाद कर देगा। लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो चुके हैं। लोगों ने लाखों रुपए का कर्ज उठाया हुआ हैं ऐसें में अगर कारोबार ठप हो गया तो लोग अपना कर्ज कैसे उतारेंगे।
Attachments area