Wednesday, April 1

लुधियाना के गिन्नी ब्राइडल एंड नेल स्टूडियो में पहुंची पंजाबी प्ले बैक सिंगर गुरलेज अख्तर

  • गायक युवाओं की पसंद पर आते हैं: गुरलेज अख्तर, किसानों का समर्थन किया
     

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-लुधियाना पहुंची प्रसिद्ध पंजाबी प्ले बैक सिंगर गुरलेज अख्तर ने कहा है कि गायक युवाओं की पसंद के आधार गाते हैं। उनके पास कोई पिस्तौल नहीं होती।इसी तरह, उन्होंने किसानों के संघर्ष का भी समर्थन किया है।वह गिन्नी बाइडल एंड नेल स्टूडियो में अपनी भाई की शादी से पहले तैयार होने पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समूह स्टाफ का धन्यवाद प्रकट किया। गायकों के हथियारों वाले गीत गाने पर उन्होंने कहा कि बदलाव पीढ़ी के तहत होता है, जो किसी भी तरीके का हो सकता है। युवाओं की पसंद के आधार पर हम गाते हैं। हम कलाकार हैं, हमारे हाथों में पिस्टल नहीं हैं और कलाकार बहुत मेहनत से आगे आते हैं। कलाकार युवाओं को प्रेरित भी करते हैं और अच्छे गानों को बढ़ावा मिलना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर कहा कि हम उनके संघर्ष का हिस्सा हैं। यह किसानों का ही नहीं, हर आम व्यक्ति का मुद्दा है। हर काम किसानों से जुड़ा है। यदि बिजायी नहीं होगी, तो हम खाएंगे कैसे? ब्राइडल स्टूडियो की प्रमुख पूजा तुली और गिन्नी तलवार जी ने कहा कि गुरलेज अख्तर को उनके भाई की शादी पर तैयार करके हमें बहुत खुशी मिली। उनके यहां कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी आ चुकी हैं।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com