Wednesday, April 1

13 दिसंबर को हिन्दू पंचायत में रैली के रुप में शामिल होंगे शिव सेना पंजाब के प्रदेश महासचिव रितेश राजा

  • हिंदू समाज व हिंदू हित्तों की अनदेखी बर्दाश्त नही-राजा

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-पंजाब में लगातार बढ़ रहे सनातन धर्म पर हमलों से दुखी हो सनातन धर्म से सम्बंधित हिन्दू नेताओ ने भारतीय धर्म रक्षक मंच तत्वाधान में 13 दिसम्बर रविवार को लुधियाना में हिन्दू पंचायत बुलाने की घोषणा कर दी है। शिव सेना पंजाब के प्रदेश महासचिव रितेश राजा ने आज कहा कि वे अपने 100 शिव सैनिकों के जत्थे समेत रैली के रुप में हिंदू पंचायत में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जत्था उनके फाउंटेन चौंक कार्यलय से दुुर्गा माता मंदिर तक पैदल मार्च कर जाएगा। राजा ने कहा कि हिन्दू समाज की सहनशीलता को कुछ कट्टरपंथियों ने कमजोरी समझ लिया है। जिसके चलते हिंदू धर्म पर हमलों का दौर जारी है। पठानकोट में प्रभु श्री राम लीला के मंचन में तोड़ फोड़ करने वालो,अमृतसर के गांव मानांवाला में प्रभु श्री राम के पुतले जलाने वालों को करारा जबाब दिया होता तो ऐसा करने की कोई हिम्मत न दिखाता। राजा ने कहा कि हिंदू पंचायत में केंद्र व पंजाब सरकार से मांग करेगी कि हिन्दू समाज के धार्मिक व सामाजिक मामलों को देखने के लिए हिन्दू आयोग का गठन हो। उन्होंने कहा कि पंचायत का मुख्य एजेंडा है कि हिन्दू समाज के प्राचीन व ऐतिहासिक मन्दिरो के उत्थान के लिये 100 करोड़ का पैकेज जारी हो। सनातन धर्म से सम्बंधित समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को परिवारों व बच्चों के लिये आर्थिक पैकेज घोषित हो। सोशल मीडिया में देवी देवताओं के बारे की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियो को रोकने के लिये कठोर कदम उठाए जाएं । मन्दिरो के बिजली बिल माफ् किये जाएं। उन्होंने कहा कि आंतकवादियो के हाथों शहीद हुए लोगो का शहीदी स्मारक लुधियाना जालन्धर रोड पर बनाया जाए तथा बेसहारा गौ के रखरखाव का उचित प्रबंध व गौधन को सडक़ पर छोडऩे वालो के खिलाफ उचित कार्यवाही हो। राजा ने कहा कि ऐसा कई मुद्दों पर पंचायत में विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर भन्नुपरताप,करण ढंड,गौरव शर्मा,रूबी शर्मा , अरोरा  शामिल हुए |

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com