Wednesday, April 1

समस्त ब्राह्मण सभाओं व गणमान्य ने नवनियुक्त वाइस चेयरमैन पं. अजय वशिष्ठ को सम्मानित किया तथा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का धन्यवाद किया

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-सर्व ब्राह्मण परिषद पंजाब व शहर की विभिन्न ब्राह्मण सभाओं की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन लुधियाना सर्किट हाऊस में किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पार्षद ममता आशु तथा ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के नवनियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन सनातन धर्म गुरु पं. अजय वशिष्ठ विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह में शहर की समस्त ब्राह्मण सभाओं व गणमान्य ने नवनियुक्त वाइस चेयरमैन पं. अजय वशिष्ठ को सम्मानित किया गया तथा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का धन्यवाद किया। समारोह में मंच का संचालन कपिल जोशी ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि पंजाब सरकार ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए वचनबद्ध है, इसलिए पंजाब सरकार ने ब्राह्मण समाज को आ रही मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन कर ब्राह्मणों को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की जो मांगें से हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। नवनियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन पं. अजय वशिष्ठ ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को आ रही दिक्कतों व उनकी मांगों को जल्द से जल्द सरकार के पास पहुंचाएंगे व उन्हें हल करवाने का पूरा यत्न करेंगे।इस मौके पर दर्शन लाल लड्डू, पार्षद सन्नी भल्ला, प्रदीप ढल्ल, पं. राजन शर्मा, पं. राजन शर्मा, पार्षद राकेश पराशर, कांग्रेसी नेता विपन विनायक राजेश रुद्रा, डिंपल राणा, पार्षद सुखदेव बावा, अनिल सोनी, पं. विजय शर्मा, पं. विशाल शास्त्री,संदीप बजाज नीटी, नीरज आहूजा बूटा, गगन ढंड, हेमंत भारद्वाज, मनीश शाह, आर. के. शर्मा, समीर शर्मा, कुमार गौरव, राकेश शर्मा, देवराज शर्मा, बिंदिया मदान, विकास पराशर, शब्द रुद्रा, साहिल खुराना, भूषण गोरा, शाम लाल कपूर, राकेश बजाज, विनय धीर, के. के. सूरी, कुमार संजीव, संजीव सूद बांका, वरिंदर शर्मा बॉबी, जॉनी महेंद्र, नरेश जैन दुग्गड़, रमनदीप सिंह, लवली भंडारी, गगन पाठक, सुखदेव दत्त पप्पू, आर. जी. शर्मा, सुरिंदर कौशल, एडवोकेट विजय शर्मा, लखविंदर शर्मा, कमल शर्मा, अशोक शर्मा, पं. दीपक वशिष्ठ, शाम लाल कालिया, जगदीश शर्मा, कमल गोसाईं, नितिन जोशी, अमित जोशी, रमेश गुंबर, भूपिंदर शर्मा, हरकेश मित्तल, समीर शर्मा, महेश भारद्वाज, पवन शर्मा, पं. चंद्र प्रकाश, पं. गगन पाठक, पं. पंकज पाठक, नरेंद्र वशिष्ठ, पंकज वशिष्ठ, सौरभ भारद्वाज, चेतन शर्मा, राजेश भारद्वाज मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com