Saturday, September 26

मुख्यमंत्री की तस्वीर सामने रख किया सवाल आखिर कब होगी रिलिज करोगे शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली के लिए घोषित एक करोड़ की राशि

लुधियाना,(विशाल,मदनलाल गुगलानी)- शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली के सौंदर्यकरण के लिए घोषित एक करोड़ की राशि दो वर्ष बाद भी राज्य सरकार ने रिलिज नहीं की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उक्त राशि दो वर्ष पूर्व 26 जनवरी को लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्रता दिवस समारोह के दौरान घोषित की थी। घोषणा के दो वर्ष बाद भी उक्त राशि रिलिज न होने से दुखी शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट व शहीद के वंशजो ने अनोखे ढंग से रोष व्यक्त किया। अशोक थापर के नेतृत्व में एकित्रत हुए ट्रस्ट सदस्यों ने शहीद सुखदेव थापर की नौघरा में स्थापित प्रतिमा के समक्ष मुख्यमंत्री की तस्वीर रखकर साधे सवाल किया कि आखिर जन्मस्थली के सौंदर्यकरण के लिए घोषित एक करोड़ की राशि कब रिलिज होगी? कब होगा देश के लिए मर मिटने शहीद की जन्म स्थली का सौंदर्यकरण? जैसे अनेक सवालों के जवाब मुख्यमंत्री की तस्वीर से मांगते हुए अशोक थापर ने कहा कि ट्रस्ट सदस्य शहीद की चरणछोह प्राप्त भूमि के सौंदर्यकरण के लिए घोषित उक्त राशि रिलिज करवाने के लिए लुधियाना से लेकर चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों के चक्कर बार-बार लगा कर थक चुका है। कई बार पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने,समाचारपत्रो के माध्यम से घोषणा की याद दिलाने, विधायकों व मंत्रियों के माध्यम से संदेश भिजवाने के अलावा निजी तौर भी मुख्यमंत्री को मिलने के प्रयत्न किए। मगर बात घोषणाओं तक ही सीमित रही। जब चारों से निराशा हाथ लगी तो मजबूर होकर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को शहीद की प्रतिमा के समक्ष रखकर उन्हें सांकेतिंक रुप से झिंझोडऩे के प्रयत्न किए कि शायद शहीद की तस्वीर से आंखे मिलाने पर ही मुख्यमंत्री का मन पिघल जाए और दो वर्ष घोषित एक करोड़ की राशि इस बार की 26 जनवरी को रिलिज हो जाए। इस अवसर पर संदीप थापर गोरा,मिंटा भारद्वाज,राकेश कुमार,त्रिभुवन थापर,अखिल कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com