Saturday, April 27

पंचकुला की शालू गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने बनाया वोमेन सेल का नैशनल प्रेसिडेंट

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जिंदल ने पंचकुला की शालू गुप्ता को वोमेन सेल का नैशनल प्रेसिडेंट बनाया और देश भर में भ्र्ष्टाचार उन्मूलन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। राजेश जिंदल ने बताया की एंटी करप्शन ब्यूरो ओफ़ इंडिया एक रेजिस्टर्ड संस्थान है जिसका कार्यालय करनाल में स्थित है। इसका उद्देश्य देश में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत देश भर से युवाओं और महिलाओं को इस संस्था के साथ जोड़ा जा रहा है। अगर आप में भी देश के प्रति कुछ करने का जज़्बा है तो आप भी एंटी करप्शन ब्यूरो ओफ़ इंडिया के सदस्य बनकर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता अभियान में अपना योगदान दे सकते है। राजेश जिंदल ने बताया की इसके अलावा इस संस्था का उद्देश्य समाज में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रचार एवं प्रसार करना भी है। एंटी करप्शन ब्यूरो ओफ़ इंडिया आम जनता, संस्थाओं और प्रशाशनिक अधिकारियों को अवार्ड से भी सम्मानित करती है जिन्होंने भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान में अपना योगदान देने में हमेशा तत्पर्ता दिखायी है। राजेश जिंदल ने बताया की हमारी संस्था मूल उद्देश्य के अतिरिक्त गो रक्षा करना, ग़रीबों बच्चों को मुफ़्त शिक्षा उपलब्ध करवाना, ग़रीबों और बेसहारा लोगों की मदद करना में भी अग्रसर है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com