Tuesday, May 19

विवेक धाम आश्रम में स्वामी विवेक भारती जी महाराज के सानिध्य में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

  • प्रधान स्व.अशोक जैन की याद में श्री महाकाल सेवा मण्डल, श्री बाला जी हनुमान सेवा परिवार द्वारा कराया गया आयोजन 
  • प्रधान स्व.अशोक जैन जी के आदर्शो का स्मरण करते हुए मंदिर को देंगे भव्य रूप :- अमन जैन 

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)- नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम आश्रम में स्वामी विवेक भारती जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ का आयोजन श्री महाकाल सेवा मण्डल, श्री बाला जी हनुमान सेवा परिवार की अध्यक्षता में किया गया। स्वामी विवेक भारती जी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर के प्रधान स्व.अशोक जैन जी की याद में उनको समर्पित किया गया है उन्होंने कहा कि प्रधान स्व.अशोक जैन श्री बालाजी महाराज के अनन्य भक्त थे और आज सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर को जो भव्य रूप मिला है विश्व में जो ख्याति मिली है वह  प्रधान स्व.अशोक जैन की निस्वार्थ सेवा भावना के चलते ही सम्भव हुआ है उन्होंने कहा कि आज  प्रधान स्व.अशोक जैन जी श्री बालाजी महाराज के चरणों में सदा के लिए समा चुके है परन्तु सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार में  प्रधान स्व.अशोक जैन ने अहम भूमिका निभाई है जोकि कदापि भुलाई नहीं जा सकती और प्रभु के प्रति उनकी यही निस्वार्थ प्रेम भावना सभी का मार्गदर्शक बनेगी। सुंदरकांड आयोजन में मुख्य रूप से सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान के प्रधान अमन जैन व् मंदिर के सेवादार अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू,संदीप धमीजा व् अन्य शामिल हुए।स्वामी विवेक भारती जी ने प्रधान अमन जैन का सिरोपा पहना कर सन्मानित किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार प्रकार  प्रधान स्व.अशोक जैन ने सनातन धर्म की पताका को अपनी निस्वार्थ भावना के चलते पुरे विश्व में फेहराया प्रधान अमन जैन भी उन्ही के पदचिन्हों का स्मरण करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि अब उनका एक ही उद्देश्य है मंदिर और सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार और वह सदैव अपने पूजनीय पिता प्रधान स्व.अशोक जैन जी के आदर्शो का स्मरण करते रहेंगे और मंदिर को एक भव्य रूप देंगे। इस अवसर पर सेवक अनुज मदान ने कहा कि  प्रधान स्व.अशोक जैन की अध्यक्षता में सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन जारी है जिसमें मुख्य रूप से भजन गायक विवेक महाजन(मुकेरियां,पंजाब),वृजवासी ब्रदर्स (नई दिल्ली),मास्टर नूर(अमृतसर,पंजाब),राजिव गांधी(मुंबई,),मोक्ष गुलाटी(),तान्या सितारा(जालंधर,पंजाब),राहुल बग्गा(),आदि भजन गायक/गायिका ने प्रभु श्री चरणों का ध्यान करते हुए हाजिरी लगाई। सेवक अनुज मदान ने सभी भक्तों से संध्या चौंकी में मंदिर के पेज और उनकी फेसबुक आई डी के माध्यम से जुड़ने की अपील की।       

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com