Tuesday, March 19

लोकलुभावन झूठे वायदे कर सतासुख हासिल वाले राजनितिक दल खो चुके हैं जनता का विश्वास : बग्गा

  • सन्नी सिंह,स्मार्टी सिंह,अमनप्रीत सिंह व सन्नी लुधियाना पारिवारिक सदस्यो सहित आप में हुए शामिल

ललुधियाना (संजय मिका,विशाल)-धियाना वार्ड-84 स्थित छावनी मोहल्ला निवासी सन्नी सिंह,स्मार्टी सिंह,अमनप्रीत सिंह व सन्नी लुधियाना ने पारिवारिक सदस्यो व सर्मथकों सहित कांग्रेसी विचारधारा का त्याग कर आम आदमी पार्टी के सर्मथन की घोषणा की। आप के विधानसभा उतरी के इंचार्ज चौधरी मदन लाल बग्गा ने सन्नी सिंह व स्मार्टी सिंह को आप की सदस्यता ग्रहण करवाई। बग्गा ने कांग्रेसी,अकाली दल,भाजपा सहित अन्य रिवायती राजनितिक दलों से आम नागरिकों के उठते विश्वास पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनावों के दिनों में झूठे लोकलुभावन वायदे करके बार-बार सतासुख हासिल वाले राजनितिज्ञ व राजनितिक दल जनता का विश्वास खो चुके हैं। राज्य की जनता हर बार झूठे चुनावी घोषणा पत्र जारी करके मुकरने वालो पर विश्वास करने की बजाए अब अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में हुए विकास माडल पर भरोसा कर रहे हैं। राज्य के आम नागरिक,व्यापारी,उद्योगपति व सरकारी कर्मचारी व बेरोजगार युवा वर्ग पंजाब की सता आप को सौंपने का मन बना चुके हैं। विधानसभा उतरी में जमीनी स्तर से जुड़े कांग्रेसजनों का कांग्रेस पार्टी व कांग्रेसी विधायक से मोह भंग होने पर उन्होने कहा कि पिछले 30 वर्षो से सता सुख हासिल करने के बावजूद मौजूदा विधायक ने विधानसभा उतरी में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। क्षेत्र में सडक़ों पर चलने वाले लोग वाहनों सहित जमीन में धंसते जा रहे है। पिछले दिनों हैबोवाल मुख्य सडक़ पर राह चलते पूरी की पूरी कार जमीन में धंस गई। वहीं गत दिवस दो बच्चियां एक्टिवा समेत धंसी सडक़ में जा गिरी। हैरानी की बात है कि इतना कुछ होने के बावजूद कांग्रेसी विधायक ने घटना स्थल का दौरा करना तो दूर जुबान खोल कर दो शब्द सहानुभूति के लिए भी नहीं बोले। ऐसे में जनता ने अब 20 वर्षो तक सतासुख हासिल करने वाले विधायक को अब सता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com