
लुधियाना,(विशाल,राजीव)- देश में नए साल की शुरुआत होते ही जहां हर वर्ग नए साल को अपने तरीके से मनाने के लिए पिकनिक स्पॉट या धार्मिक स्थान पर जाकर नतमस्तक हो रहा है तो वही लुधियाना के एल्डिको स्टेट में सोसायटी की ओर से समागम करवाया गया और नए साल के उपलक्ष में किसानों के हेतु भारत सरकार के साथ चल रही तनातनी को खत्म करने व किसानों को और बल मिलने के लिए अरदास की गई। इस दौरान एल्डिको शुभकर्मन वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नवल थापर, लक्की पुनियानी, एसीपी बलविंदर सिंह ने बताया कि किसान लगातार लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और अब नए साल की शुरुआत के चलते किसानों को और शक्ति मिले जिसको लेकर सोसाइटी की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया,
उन्होंने कहा कि इस दौरान इलाके की समूह संगत द्वारा गुरु के चरणों में अरदास की गई कि वह भारत सरकार के साथ चल रही किसानों की तनातनी के माहौल को खत्म करें। समारोह में कमलजीत सिंह कुलविंदर सिंह बलवंत सिंह सैनी चौधरी जोगिंदर पाल दिल शेर सिंह हरीश पसरिचा आर एल सरीन के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।