
लुधियाना,(विशाल,मदनलाल गुगलानी)-लुधियाना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां में 966 वां हवन यज्ञ प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मंदिर के आचार्यों पंडित विश्राम,पंडित विष्णु,पंडित देवी दयाल,पंडित सुरेश,पंडित संजय द्वारा सम्पूर्ण हुआ।हवन यज्ञ सौभग्यशाली नरिंदर नंदू,गुप्ता परिवार चन्दर शेखर शर्मा,गुंजन शर्मा,प्राची शर्मा,स्वाति शर्मा के परिवार द्वारा किया गया।जिसमें भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए पूर्ण आहुतियां डाली।प्रातः भंडारे की सेवा गुप्ता परिवार द्वारा की गई। मंदिर में संध्या चौंकी का आयोजन किया गया जिसमें आदित्य गोयल एंड पार्टी ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधान अमन जैन व् मुख्य सेवकों द्वारा भजन गायक व् आये मुख्य मेहमानों को मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया।संध्या चौंकी के अवसर पर भंडारे की सेवा का सौभाग्य गुप्ता परिवार को प्राप्त हुआ। प्रधान अमन ने इस अवसर पर कहा कि सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर दरबार में जो भक्त भी श्रद्वा विश्वास के साथ 7 मंगलवार हाजिरी लगाता है भगवान श्री बालाजी महाराज उनके हर संकट को दूर करते है और सदैव उन भक्तों पर श्री बालाजी महाराज की कृपा बनी रहती है और हमारा विश्वास है।इस अवसर पर मंदिर संकीर्तन मंडली के भजन गायक बलजीत सिंह पीता व् रोहित डंग ने भजनो के माध्यम से मंदिर के आचार्यों द्वारा सभी दरबारों में भोग लगाया गया पवित्र श्री बालाजी महाराज का ध्वज लहराया गया व् श्री मेहंदीपुर बालाजी व् सालासर श्री बालाजी धाम के पवित्र छींटे आये भगतों पर दिए गए। श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया।इस अवसर पर अमृत लाल वर्मा,सोमनाथ मड़कन,ऋषि जैन,अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू,ज्योति गुप्ता,संजय गुप्ता,सतीश डंग,सन्दीप धमीजा,भारती सोनी,मदन लाल मदान,विश्वनाथ सेठी,नरिंदर नंदू ,सुनील कुमार,दीपक घई,नरिंदर नंदू आदि उपस्थित हुए।