Friday, September 11

शिव वैल्फेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म ने जारी की 13वें विशाल भंडारे व शिव संध्या की प्रचार साम्रगी

  • 13 मार्च को दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होगा शिवरात्रि के पक्ष में विशाल भंडारा व शिव संध्या

लुधियाना,(विशाल,अरुण जैन)-लुधियाना शिव वैल्फेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म ने शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 13 मार्च शनिवार को जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले 13वें वार्षिक भंडारे व शिव संध्या की प्रचार साम्रगी गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) में  जारी की । शिव वैल्फेयर सोसायटी सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुंबर,सरप्रस्त विजय दानव,सीनीयर चैयरमैन मिक्की आहूजा,चैयरमैन रोहित साहनी ,चेयरमैन अश्वनी त्रेहण,युवा चैयरमैन राजेश जैन बौवी,युवा अध्यक्ष जे के डाबर, सीनीयर उपाध्यक्ष राजू गुंबर,कैश्यिर जतिन्द्र सिंह बंटी, सीनीयर वाइस चेयरमैन राम चद्र बंगाली, वाइस चेयरमैन अशोक सरसवाल, महिला विंग चैयरमैन बिंदिया मदान,जसलीन कौर, उपाध्यक्ष लक्की हांडा टिक्का,सन्नी डाबर,अमन ठेकेदार,रोहित गुंबर,ईशात गुंबर ने भंडारे की रुपरेखा बताते हुए कहा कि 13 मार्च को भंडारा स्थल पर  विधिवत रूप से  उच्चारित मंत्रो के बीच पूजन कर भोले बाबा का विशालकाय स्वरुप विराजमान होगा। वार्षिक भंडारे व शिव संध्या शाम 7 बजे से संत समाज के सान्धिय में आरम्भ होगा। व भोले बाबा की इच्छा तक जारी रहेगा इस दौरान बालीवुड व भजन गायक खान साहिब,विश्व विख्यात भजन गायक कुमार संजीव व राजूमान एंड पार्टी भोले बाबा की इच्छा तक गुणगान करेंगे। मंच संचालन सुरिन्द्र बावा करेंगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com