Sunday, April 28

पंजाब से व्यापार मण्डल ने रेल मंत्री को घुंघरू और भाजपा प्रधान को भेजी चुडिया

लुधियाना (संजय मिका)- लुधियाना व्यापार मंडल के प्रधान मनिंदर पाल सिंह गुलियानी ने रेल मंत्री को घुंघरू भेजें गुलियानी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन पर ऑनलाइन घुंघरू का आर्डर दिया। घुंगरू अमेजॉन द्वारा मुंबई स्थित रेल मंत्री पीयूष गोयल के पते पर डिलीवर किए जाएंगे। किसान संगठनों द्वारा माल गाड़ियों की आवाजाही हेतु रेल पटरियों को खाली किए जाने के बावजूद रेल मंत्री अभी भी बड़े कारपोरेट घरानों के इशारों पर नाच रहे हैं और उन्होंने बड़े कॉर्पोरेट घरानों के आदेशों पर पंजाब के लिए माल गाड़ियों की सेवाएं बंद कर दी हैं। ऐसे में गोयल को शांतिमय तरीके से नाचने की बजाए इन घुंघरओं को पहन लेना चाहिए ताकि पूरी दुनिया को पता चल सके कि भारत का रेल मंत्री बड़े कॉर्पोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रहा है। माल गाड़ियों के निलंबन के चलते पंजाब के उद्योगपति, जिनमें से अधिकतर मोदी के वोटर हैं, भारी घाटों का सामना कर रहे हैं। माल गाड़ियों के ना चलने से पंजाब का अधिकतर औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आरआईएनएल, टाटा, जेएसपीएल जैसे प्रमुख स्टील उत्पादकों ने स्टील की कमी आने के चलते हैं, यहां स्टील उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। तरुण चुग और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के लिए भेजी चूड़ियां लुधियाना व्यापार मंडल के प्रधान गुलियानी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को घटिया राजनीति करने पर चूड़ियां भेजी हैं। जो नेता सकारात्मक भूमिका निभाने की बजाए व्यापारियों को किसानों के विरुद्ध भड़का रहे हैं। ऐसे में तरुण चुग और अश्वनी शर्मा की भूमिका ना सिर्फ किसान विरोधी है, बल्कि व्यापारियों के विरुद्ध भी है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने अब तक उद्योगों के लिए क्या किया है? क्या प्रदेश भाजपा के नेताओं ने पंजाब के उद्योगों की ओर से अपनी हाई कमांड को माल गाड़ियां शुरू करने की अपील की है? दोनों नेता पंजाब का शांतिमय माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लुधियाना व्यापार मंडल किसानों के विरुद्ध इनकी नक्सलवादी टिप्पणियों की जोरदार निंदा करता है। पंजाब भर में भाजपा नेताओं के पुतले फुके जाएंगे हमारी दुकानों और फैक्ट्रियों की चाबियां प्रधानमंत्री को भेजी जाएंगी यदि अगले 7 दिनों के भीतर पंजाब में माल गाड़ियों की सेवाएं ना बहाल की गई तो हम मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे और पूरे पंजाब में भाजपा नेताओं के पुतले जलाएंगे। यहां तक कि हम अपनी दुकानों और फैक्ट्रियों को ताला लगा देंगे और चाबियां प्रधानमंत्री को भेज कर अपना रोष व्यक्त करेंगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com