Wednesday, April 1

लुधियाना में स्टील के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर संयुक्त बैठक करेंगे औद्योगिक संगठन

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-स्टील के दामों के साथ साथ अब कई अन्य कच्चे उत्पादों के दामों में हो रही बढ़ोतरी और काला बाजारी से परेशान उद्यमी जल्द सभी औद्योगिक संगठनों की बैठक करने जा रहे है। इसके पश्चात एक संयुक्त ज्ञापन बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजे जाएंगे। ताकि सरकार तत्काल एक्शन लेकर इंडस्ट्री की समस्याओं का समाधान करें। इसको लेकर यूनाइटेड साईकल एवं पार्ट्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन की बैठक गिल रोड स्थित कार्यालय में हुई।  इस मौके पर स्टील, प्लास्टिक, निकल, जिंक, कोपर के दामों में 20 अगस्त से लगातार जारी बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने कहा कि स्टील और प्लास्टिक के दामों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। उद्यमियों ने कहा कि इंडस्ट्री के सभी संगठनों को बुलाकर अब संयुक्त बैठक की जाएगी। इस दौरान इससे आने वाले प्रभावों और उपायों पर मंथन कर केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे।इस दौरान फैसला किया गया कि आम जनता को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस बैठक में प्रधान डीएस चावला, महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा, गुरचरण सिंह जेमको, रजिंदर सरहाली और अछरू राम गुप्ता, हरसिमरजीत सिंह लक्की मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com