Saturday, April 27

शहीद बेअंत सिंह के हत्यारों को फांसी के फंदे पर न लटकाना देश के भविष्य के लिए घातक : अशोक थापर

लुधियाना(संजय मिका ,विशाल) -शहीद सुखदेव थापर बिग्रेड एंटी टैररिस्ट फ्रंट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शहीद बेअंत सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर दीप प्रज्जिवलत कर उनकी प्रतिमा को नमन किया। फ्रंट के अध्यक्ष अशोक थापर ने स्व.बेअंत सिंह की शहादत के 25 वर्ष बाद भी अदालत में खुद हत्या की बात कबूलने वाले फांसी की सजायाफ्ता आंतकियो को सता की खातिर एक विशेष सयुदाय के वोट बोटरने की निति के तहत फांसी के फंदे पर न लटकाना भारतीय संविधान का अपमान है। आंतकवाद से निपटने के मामले में समय-समय की केंद्र व राज्य सरकारों की दोहरी नितियों को देश के भविष्य के लिए घातक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर में तो आंतकियो के सफाए का संकल्प कर वाहवाही लूटती है। दूसरी तरफ पंजाब में मुख्यमंत्री को शहीद करने वालों को देश की हर छोटी-बड़ी अदालत से फांसी की सजा की पुष्टि होने के बावजूद उसे फांसी पर चढ़ाने की बजाए वोट बैंक की खातिर जिंदा रख रही है। वहीं पंजाब में सतासीन लोग सात समुंद्र पार से खालिस्तान का प्रचार करने वालों की तो आलोचना करते हैं मगर अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री को दिनदिहाड़े शहादत का जाम पिलाने वाले आंतकियो को जेल की सलाखों के पीछे से गतिविधियां करने की खुली छूट देने से गुरेज नहीं कर रहे। फ्रंट ने केंद्र व राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह शहीद बेअंत सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी के तख्ते पर लटका कर शहीद की आत्मा को शांत करें। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com