
लुधियाना (मदनलाल गुगलानी, आयुष)- नव वर्ष के आगमन की खुशी में आज शक्ति आश्रम जीतो स्थान तिलक नगर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर की महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया और प्रभु से अरदास की सारे संसार में जो भयंकर महामारी फेली हुई है उससे सभी देश वासियों को निजात मिले जिससे लोग बड़ी संख्या में आपके द्वार पर हाजिरी लगा सके
प्रभु की आरती के बाद प्रसाद लगाया गया और भक्तों में बांटा गया इस अवसर पर ज्ञान चंद,राकेश गंभीर, भूपेन्द्र कुमार नारंग,मुनीश गूगलानी दर्शन गूगलानी ,लाली बवेजा , गोल्डी अरोड़ा,वन्टी कत्याल आदि उपस्थित हुए ।