शिमला,(ब्यूरो)- युवा केंद्र शिमला के द्वारा जिला शिमला में राष्ट्रीय सतर्कता दिवस का आयोजन एवं राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया जोकि 2 नवंबर तक पुरे जिले में आयोजित किया जायेगा। इसकी जानकारी कुमारी मनीषा शर्मा] जिला युवा समन्वयक ने दी। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मंडल धारती कंडा] तथा युवा मंडल मूलकोटि मशोबरा] बसंतपुर विकास खंड के युवा मंडल ओखरू में किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम में 30 से 40 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता श्री नंदलाल शर्मा जी] शिक्षा विभाग एवं श्री रोहित शर्मा जी] राजस्व विभाग से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अमर सिंह] युवक मंडल धारती कंडा ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बताया गया की भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सभी सम्बंधित पक्षों जैसे सरकार] नागरिको तथा निजी क्षेत्रो को एक साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के दौरान युवा मंडलो एवं सदस्यों ने निर्णय लिया की भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में स्वयं को एक उदहारण के रूप में प्रस्तुत करने तथा सत्यनिष्ठा ढांचा तथा नीति संहिता स्थापित करने के अपने उत्तरदायित्व को हम स्वीकार करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके की हम किसी भी भ्रष्ट आचरण का हिस्सा नहीं हैं तथा भ्रष्टाचार के ऊपर सख्ती से कार्र्यवाही करते हैं]
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ