- गुरप्रीत गोगी,चौधरी मदन लाल बग्गा,मेयर बलकार सिंह संधू ने लिया भूमि पूजन में भाग
लुधियाना (संजय मिंका) – श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन(रजि.) की ओर से इस बार 15सितंबर से लेकर 6अक्टूबर तक पैवेलियन माल के सामने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा पर्व को लेकर चेयरमैन गुरप्रीत गोगी,प्रधान के. एल.सीकरी,उपाध्यक्ष डॉक्टर एम. एस.चौहान,महासचिव सुनील मेहरा,हरीश सग्गड़ की अध्यक्षता में पैवेलियन माल के सामने पुरानी कचहरी में भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा,मेयर बलकार सिंह संधू,जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, जीवन गुप्ता, प्रवीण बांसल विशेष रुप से उपस्थित हुए।कमेटी चेयरमैन व विधायक गुरप्रीत गोगी ने भूमि पूजन दौरान कहा कि इस बार सिविल लाइन का दशहरा पर्व पंजाब की एकता वा अखंडता का संदेश देगा। चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि इस बार सिविल लाइन का दशहरा पर्व देखने वाला होगा।ये पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।मेयर बलकार संधू ने कहा कि सिविल लाइन दशहरा मेले में नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा व पूरे मेले क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने प्रभु राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि दशहरा पर्व को लेकर पूरे शहर में केसरिया ध्वज लगाए जायेंगे व लघु यात्राएं निकल जन जन तक प्रभु श्री राम की शिक्षाओं का प्रचार किया जाएगा ।सुनील मेहरा ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है।इस बार सिविल लाइन का दशहरा पर्व राज्य स्तर पर मनाया जाएगा।दशहरा को लेकर ग्राउंड में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी।जिसमे रामानंद सागर की रामायण दिखाई जाएगी।ताकि युवा वर्ग को आपनी संस्कृति से जोड़ा जा सके।हरीश सग्गड़, डॉ. एम एस चौहान ने बताया कि मेले में बच्चो के लिए झूले लगाए जायेंगे।वही रामायण की प्रतियां भी बांटी जाएगी।भूमि पूजन के साथ झंडा रस्म भी की गई।इस अवसर पर पवन मल्होत्रा,अश्वनी महाजन, प्रवीण शर्मा,राजन बांसल,सम्राट शर्मा,सुमन वर्मा,पवन बत्रा,हरकेश मित्तल,बिमल हरजाई, डॉ.जय प्रकाश शर्मा,अवतार कृष्ण तारी,पवन शर्मा, ओ. पी.त्रिपाठी,केशव गुप्ता,अशोक गुप्ता, ओ. पी.भारद्वाज,अमृत बजाज,निप्पी शर्मा,ईशान शर्मा,अनिल शर्मा,सतपाल सागर, खुशी शर्मा,आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।