- शराब ठेके को लेकर बाजार बंद कर व्यापारियों ने की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी
लुधियाना (रिशव )- गोकुल रोड पर महाराज अग्रसेन पार्क के सामने खुल रहे शराब के ठेके को बंद करवाने हेतु आज व्यापारियों ने बाजार बंद कर भगवंत मान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।इस मौके जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल ने कहा कि पिछले पांच दिन से व्यापारियों व महाराज अग्रसेन संघर्ष कमेटी की ओर से शराब के ठेके को बंद करवाने हेतु लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं।लेकिन प्रशासन के कान तक अभी तक जूं तक नहीं रेंगी।इससे साफ जाहिर होता है कि आप सरकार पंजाब को नशा मुक्त नहीं नशा युक्त देखना चाहती है।आज व्यापारियों की ओर से अपनी दुकानें बंद कर आप सरकार की घटिया कार्य प्रणाली पर रोष प्रदर्शन किया गया।लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। अगर सरकार ने आपनी शराब पॉलिसी नहीं बदली तो आंदोलन हिसंक रूप लेगा ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी भगवंत मान सरकार की होगी।वो किसी भी सूरत में महाराज अग्रसेन पार्क के सामने ठेका खुलने नही देंगे।राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सता से पहले आम जनता व व्यापारियों से बड़े बड़े वायदे करने वाली भगवंत मान सरकार सता आसीन होते ही सब वायदे भूल गई।इससे साफ जाहिर है कि आप सरकार की नीयत में खोट था।वो सिर्फ पंजाब में सता हासिल करने के लिए लोगो से झूठे वायदे कर रही थी।महावीर मंदिर ट्रस्ट गुड मंडी के ओ. पी त्रिपाठी ने कहा कि आप सरकार द्वारा स्कूलों,कॉलेज,धर्म स्थान के आगे शराब के ठेके खोलना निंदनीय कार्य है।सरकार शराब के ठेके खोल अपनी कमाई देख रही है। उसे पंजाब की जनता से कोई वास्ता नहीं।पंजाब की नौजवान पीढ़ी तो पहले ही नशे में डूबी हुई थी।अब आप सरकार द्वारा हर गली की नुक्कड़ पर ठेका खोल जो युवा पीढ़ी बची है उसे ही ये भगवंत मान सरकार नशों का आदी बनाना चाहती है।इस मौके भाजपा नेता इंद्र अग्रवाल, परवीन बांसल,संजीव सिंगला,राकेश सिंगला गोकुल रोड एसोसिएशन ,आशु बांसल,राजू बेरी, सुभाष बांसल, परमजीत सिंह,साजन गोयल,विशु मित्तल,विजय जुनेजा केसरगंज वेलफेयर एसोसिएशन,अशोक जैन अग्रवाल धर्मशाला,अनिल गुप्ता,तुषार बेरी आदि मौजूद रहे।