Saturday, August 15

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाए गए 80वे आजादी दिवस पर प्रधान संजय तलवाड़ ने झंडा लहराने की रस्म अदा की

लुधियाना ( संजय मिंका) जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना की तरफ से टिब्बा रोड कार्यालय में 80वां आज़ादी दिवस मनाया गया, इस मोके पर झण्डा लहराने की रस्म जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के प्रधान संजय तलवाड की तरफ से अदा की गई और लडडु बांटे गए।झण्डा लहराने की रस्म अदा करते हुए संजय तलवाङ ने अपने भाषण में कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आज के दिन आजाद हुआ था। इस आजादी का जश्न मनाने के लिए हमारे देश के अनगिनत देशभगतो और सूरवीरो को बलिदान देना पड़ा था। आजादी के बाद हमारे देश ने प्रगति की राह पर चलते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, आज समय की जरूरत है कि हम सब मिलकर देश में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए काम करें, ताकि इन कुरीतियों को खत्म करके देश को तरक्की की तरफ ले जा सके इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com