Friday, April 3

16 दिसंबर को इवॉल्व द ग्लोबल फैशन रनवे में भाग लेगें आईआईजीएलएस व आईआईएफटी के स्टूडेंट्स

लुधियाना (संजय मिंका) इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लैमर एंड लाइफस्टाइल स्टडीज आईआईजीएलएस आईआईएफटी इंस्टीट्यूटो डि मोडा बर्गो इटली, मिलान (आईएमबी) के सहयोग से इवॉल्व द ग्लोबल फैशन रनवे में भाग ले रहा है।बता दे इस फैशन रनवे का आयोजन इस बार 16 दिसंबर 2023 को दिल्ली के होटल वेस्टर्न इन में किया जाएगा, जिसकी थीम है रीले फैशनिस्टा, वेस्टर्न सेमी फॉर्मल कलेक्शन सिल्क और ब्रोकेड में, पेस्टल से लेकर चमकीले रंगों तक विभिन्न ट्रेंडिंग सिल्हूटों में स्कर्ट और पैंट सूट्स को मंच पर शोकेस करेंगे।डायरेक्टर गीता नागरथ आईएमबी (इटली) के सहयोग से छात्रों के लिए पंजाब में इस अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड को लेकर आई हैं। इवॉल्व द ग्लोबल रनवे में भाग लेने वाले आईआईजीएलएस के डिजाइनर हैं अंजू शिवदीप, नंदिता, हिमांशी, खुशकिस्मत, जश, शबाना, मनजोत, संतोष, नवनीत, जसमीत, पारुल, रिया, सिमरन, रानी, तजिंदर, कशदीप और आशना। सभी इस प्रतिष्ठित बड़े शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं और अपने डिजाइन किए गए परिधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com