Thursday, April 24

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की तरफ से जिला प्रधान संजय तलवाड़ के नेतृत्व में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

  • यह परिवार बलिदानों वाला परिवार है : संजय तलवाड

लुधियाना (संजय मिंका) – जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना की तरफ से आज जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय टिब्बा रोड में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाने के लिए श्रदांजली समारोह का आयोजन किया। इस श्रदांजली समारोह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की तस्वीर पर उन्हें फूलो की माला अर्पित करके श्रदांजली दी गई ।उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संजय तलवाड़ जी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधीजी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें पूरे देश में याद किया जाता है।आज ही के दिन वर्ष-1991 में एक आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका जन्म 20/08/1944 को हुआ था। उनके जन्म के 03 वर्ष बाद भारत स्वतंत्र हुआ था। जब वे बड़े हुए तो राजीव गांधी जी ने पं. जवाहर लाल नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी की राजनीतिक विरासत को संभाल कर देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे उनकी तरफ से देश के लिए किये जा रहे बड़े कामो को देखते हुए ही उनकी हत्या करदी गई थी।आज भी उनके परिवार के सदस्य सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी देश की सेवा में जुटे हुए हैं।यह परिवार बलिदानों वाला परिवार है।उनकी राजनीतिक विरासत। हम उनके परिवार की तरफ से दिए गए बलिदानों और देश को प्रगति की ओर ले जाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, आज हम राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा रहा है। ईमानदार चरित्र और सादा जीवन जीने वाले राजीव गांधीजी के विचार जीवन को सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं।हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।इस श्रदांजलि समारोह में शाम सुंदर मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना, कोमल खन्ना, हैप्पी रंधावा, सतीश मल्होत्रा, कुलदीप जंडा, अनिल पारती, सतनाम सिंह सत्ता, सरबजीत सिंह सरहाली, विपन अरोड़ा , हरजिंदर सिंह रहमी, बनू बहल, कोर सिंह ग्रेवाल, बलविंदर राजस्थानी, नरेश कुमार, किशन लाल, गगन सिंह, राजेश उप्पल, रामजी दास, शिभू चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, राजिंदर सगड़, कपिल कोचर, कैप्टन मल्होत्रा, मनीष गर्ग, प्रवीण सूद, राजिंदर शर्मा, लवली मनोचा, रिंकू कपूर, झिनू पांडे, लकी मक्कड़, रवि मल्होत्रा, बंटी मुखीजा, सोमनाथ वर्मा, मनीष कुमार, मणि वर्मा, वी.के. अरोड़ा, विनय वर्मा, लकी कपूर, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता, सागर उप्पल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com