Saturday, April 26

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और देहाती द्वारा पार्टी कार्यालय के बाहर दिया विशाल धरना

  • सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु, जिला प्रधान, सभी पूर्व विधायक, सभी पार्षद , ब्लाक प्रधान, वार्ड प्रधान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर शामिल हुए

लुधियाना (संजय मिंका)- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी सत्याग्रह धरना देने के मिले आदेश पर आज सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी शहरी/दिहाती लुधियाना द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रधान कार्यालय के बाहर सत्याग्रह धरना दिया गया. इस धरने की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना के अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने बताया कि आज के सत्याग्रह धरने को सम्बोद्यित करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू सांसद, भारत भूषण आशु पूर्व मंत्री, राकेश पांडे पूर्व मंत्री, सुरिंदर डावर पूर्व संसदीय सचिव, कुलदीप सिंह वैद पूर्व विधायक, मलकीत सिंह दाखा पूर्व विधायक, मेजर सिंह मुल्लापुरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण लुधियाना, कामिल सिंह बोपाराय विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रायकोट, मनीषा कपूर जिला कांग्रेस कमेटी महिला शहरी लुधियाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शाम सुंदर मल्होत्रा व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से तानाशाही फरमान जारी करके राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी है, यह फैसला बहुत ही निंदनीय है। राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह उनकी व्यक्तिगत या पारिवारिक लड़ाई नहीं है।राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार से सवाल पूछा था कि आपने जीवन बीमा निगम और बैंकों में जनता की जमा पूंजी के 20 हजार करोड़ रुपये अडानी को किसके लिए और कैसे दिए है राहुल गाँधी को जनता के 20 हजार करोड़ रुपये की चिंता है, जिसे जनता ने केंद्र सरकार के भरोसे जीवन बीमा निगम और बैंकों में जमा किया था। मोदी सरकार ने जनता का यह पैसा जीवन बीमा निगम और बैंकों से लेकर अडानी को दे दिया था। मोदी सरकार राहुल गाँधी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार ने उल्टा सवाल पूछने वाले राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को ही खारिज कर दिया है। मोदी सरकार के खिलाफ इस लड़ाई में राहुल गांधी अकेले नहीं हैं।देश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। मोदी और अडानी, जो दोनों भाइयों के रूप में देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं और मोदी के माध्यम से अडानी जीवन बीमा निगमों और बैंकों से आम लोगों का पैसा लिजाके अपने व्यवसाय में लगा रहा हैं।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी मोदी की गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए, क्योंकि आम लोगों का पैसा ही जीवन बीमा निगमों और बैंकों में जमा है। ये दोनों मिलकर लोगों के पैसे लूट रहे हैं।अगर देशवासिओ ने इन दोनों का विरोध नहीं किया तो दोनों मिलकर देश की हालत को और खराब कर देंगे।अगर मोदी सरकार ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे गए सवाल पर ध्यान नहीं दिया इस सत्याग्रह आंदोलन को देश में और तेज करके वार्ड स्तर से लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ चलाया जाएगा।इस धरने में सुशिल पराशर सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल, परमिंदर मेहता पूर्व अध्यक्ष, कोमल खन्ना पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव बावा पूर्व पार्षद, हरजिंदर पाल लाली पूर्व पार्षद, कुलदीप जन्दा पूर्व पार्षद, दिलराज सिंह पूर्व पार्षद, पंकज काका पूर्व पार्षद, अनिल पार्थी पूर्व पार्षद, सरबजीत सिंह पूर्व पार्षद, हरकरण सिंह वैद पूर्व पार्षद, सन्नी भला पूर्व पार्षद, डॉ. जय प्रकाश पूर्व पार्षद, राजा गिल पूर्व पार्षद, गौरव भट्टी पूर्व पार्षद, मनप्रीत ग्रेवाल पूर्व पार्षद, कृष्णा खरबंदा पूर्व पार्षद, राज मेहरा पूर्व पार्षद, जरनैल सिंह शिमलापुरी पूर्व पार्षद, इकबाल सिंह डिको पूर्व पार्षद, विपन अरोड़ा ब्लाक अध्यक्ष, सरबजीत सिंह सरहाली ब्लाक अध्यक्ष, सुनील कुमार शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष, नरेश शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह रहमी ब्लाक अध्यक्ष, बलवीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष, रोहित चोपड़ा ब्लाक अध्यक्ष, तनीश आहूजा पारस, बानू बहल, विक्की मल्होत्रा, यशपाल शर्मा, सुरिंदर शर्मा, चेतन जुनेजा, भानु कपूर, प्रदीप कुमार, सुमन संधू, ग्रुबचन सिंह, नमित दीवान, विपन सूद काका, रंजीत सिंह बंसल, मनजीत कौर, राजिंदर कौर, सुरेश भगत, शिव यादव, सोमनाथ आहूंजा, पिंकी अरोड़ा, भोला मेहता, सोनू शर्मा, शिव लविश, सरबजीत बंटी, प्रभदीप सिंह, विजय कलसी, चंद्र सभरवाल, संदीप पहलवान, हरविंदर सिंह, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह, परजीत सिंह, जगतार सिंह, नाजेर सिंह, बलविंदर राजस्थानी, अमरजीत जीता, नटवर लाल, डॉ. विक्रम राणा, प्रिंस सचदेवा, विक्रम सहजल, जगमीत सिंह नोनी, लकी मक्कड़, विनय वर्मा, लकी कपूर, प्रदीप टपियल, कपिल कोचर, नीरज कुमार, विशाल कुमार, रमन जंगदंबा, सुरिंदर लालू, अशोक कुमार, जरनैल सिंह, पवन कुमार, भूपिंदर काकू, योगेश कुमार, विजय गाम्बा, रंगा मैदान, धर्मेंद्र वर्मा, शारदा शरमन, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता, रिंकू दत्त, सागर उप्पल के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com