Saturday, May 9

फ्रेश मीडिया द्वारा एक शाम बाबा मुराद शाह जी और सांई गुलाम शाह जी के नाम कार्यक्रम 29 दिसंबर को : तरुण ग्रोवर

  • प्रसिद्ध गायक विजय मान व नरिंद्र निषाद ने जारी को प्रचार सामग्री

लुधियाना( संजय मिंका) फ्रेश मीडिया समाचार पत्र द्वारा 29 दिसंबर 2022 दिन वीरवार को एक शाम बाबा मुराद शाह जी और सांई गुलाम शाह जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन गली नंबर 8, न्यू शिवाजी नगर, लुधियाना सेंट्रल में करवाया जा रहा है, प्रोग्राम शाम 7 बजे से आरम्भ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध सूफी गायक विजय मान व नरिंदर निषाद द्वारा साई जी का गुणगान किया जाएगा और मंच संचालक की भूमिका प्रशांत गुप्ता निभाएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए संपादक तरुण ग्रोवर ने समाचार पत्र की समूह टीम की तरफ से धार्मिक, राजनितिक व सामाजिक नेताओ सहित सभी भक्तों को प्रोग्राम में आकर साई जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया। वही आज प्रसिद्ध सूफी गायक विजय मान व नरिंद्र निषाद और एंकर प्रशांत गुप्ता ने प्रचार सामग्री जारी की। इस मौके तरूण ग्रोवर, इम्तियाज, टिंकू वर्मा व नरेंद्र ढल उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com