Saturday, May 9

लुधियाना में 13 नवंबर को पीएयू में होगी लुधियाना 10के रन मैराथन; इसमें 1500 से ज्यादा रनर्स लेगे भाग

लुधियाना (संजय मिंका, विशाल) लुधियाना में 13 नवंबर को पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में लुधियाना रनर्स की ओर से एक मैराथन लुधियाना 10k रन का आयोजन किया जा रहा है, जिस को लेकर स्थानीय सराभा नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लुधियाना रनर्स के प्रधान पीयूष चोपड़ा, उपप्रधान डॉ सर्वप्रीत सिंह घुम्मन इत्यादि ने बताया कि लुधियाना में पहली बार इस स्तर पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रजिस्टर करवा चुके लोगों के अलावा वह अन्य से भी अपील करते हैं कि वे मैराथन को आकर देखें और अगले साल होने वाली इस दौड़ में जुड़ हिस्सा लें।उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को पीएयू में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की यह मैराथन होगी, जो सुबह 6 बजे शुरू होगी। इस दौड़ में 1500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और 2023 में इस आंकड़े को 4 हजार से अधिक तक लेकर जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह लोगों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम है और इस दौरान लोगों से दूसरों के लिए दयालु स्वभाव रखने की भी अपील की जाती है।इस मौके पर चेयरमैन सुखदर्शन सिंह पुन्नी,जनरल सेक्रेटरी यतिन मनोचा,सेक्रेटरी पियूष छाबड़ा,,रजनीश शर्मा,हरदीप सिंह,दविंदर डावर, डॉ. पुनीत कथूरिया,अमित मित्तल,हेमंत शर्मा,सांची,संजीव मेहता,हरजिंदर कुकरेजा,दीपक बिंद्रा,अविनाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com