Friday, March 21

संसद मैंबर संजीव अरोड़ा द्वारा चलाए जा रहे चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान को जरूरतमंद कैंसर मरीजों के ईलाज के लिए पंजाब सरकार के बराबर योगदान देने का आश्वासन

लुधियाना, ((ਸੰਜੇ ਮਿੰਕਾ)): पंजाब से ‘आप’ के संसद मैंबर (राज्य सभा) संजीव अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की और राज्य में कैंसर के मरीजों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि समेत अलग-अलग मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की।  आज यहाँ जारी एक बयान में श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कृष्णा प्राण ब्रैस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों संबंधी अवगत करवाया। गौरतलब है कि यह ट्रस्ट गरीब कैंसर मरीजों के ईलाज के लिए उनके परिवार द्वारा चलाया जा रहा है।  श्री अरोड़ा ने वादा किया कि ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद कैंसर मरीजों के ईलाज के लिए पंजाब सरकार के बराबर योगदान दिया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा प्रति मरीज़ दी जा रही 1.5 लाख रुपए की सहायता के अलावा ट्रस्ट की तरफ से प्रति मरीज़ इतनी ही राशि का योगदान दिया जाएगा और ट्रस्ट द्वारा इस नेक कार्य के लिए सालाना कम से कम 100 मरीजों की देखभाल की जाएगी।  उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि इस बीमारी से लडऩे और राज्य में कैंसर के जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए मेरे परिवार द्वारा इसको योगदान माना जा सकता है।  कृष्णा प्राण ब्रैस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट 2005 में श्री संजीव अरोड़ा के माता-पिता की याद में बनाया गया था। श्री अरोड़ा के माता कृष्णा अरोड़ा इस जानलेवा बीमारी का देर से पता लगने के कारण कम उम्र में ही इस संसार को अलविदा कह गए थे। इस ट्रस्ट को बनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक करना और इस बीमारी से पीडि़त गरीब मरीजों का मुफ़्त ईलाज करना था।  ट्रस्ट द्वारा इस बीमारी की रोकथाम और जागरूकता के लिए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा कैंसर के 178 मरीजों का मुफ़्त ईलाज भी करवाया गया है। मुफ़्त ईलाज में ज़रूरत पडऩे पर सजऱ्री और मरीज़ को सभी दवाएँ देना भी शामिल है।  मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि यह जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए और अधिक सहायक सिद्ध होगा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com