Thursday, May 7

अमन शांति और आतंकवाद के खिलाफ लडते हुए कुर्बान हुए देश के जवान और 35000 निर्दोष हिन्दू सिख शहीदो को नमन कर श्रद्धांजलि दी

लुधियाना( संजय मिंका ) अमन शांति और आंतकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पुलिस के जवान बीएसएफ के जवान और जिन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान की व आंतकवाद की चपेट में शहीद हुए 35000 निर्दोष हिंदू सिक्खों को नमन कर श्रद्धांजलि देने के लिए शिव सेना हिंदुस्तान की तरफ से हर साल की तरह पूरे पंजाब में हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई इसी श्रृंखला में लुधियाना में प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक कैलाश नगर स्थित पार्टी के उपाध्यक्ष पंजाब मनि कुमार के निवास स्थान पर हवन यज्ञ करवा पंडित जी ने बड़ी विधि विधान से अमन शांति व भाईचारक सांझ के लिए प्रार्थना करते हुए हवन यज्ञ करवाया इस अवसर पर विशेष रुप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी पंजाब व राजस्थान कृष्ण शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब संजीव देम युवा अध्यक्ष पंजाब जसवीर राजू राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब मजदूर सेना नरेंद्र भारद्वाज व्यापार सेना के जिला अध्यक्ष गगन गगी जगसीर सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर संबोधित करते हुए कृष्ण शर्मा संजीव देव वह मनि कुमार ने कहा की शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के आदेशानुसार पार्टी हमेशा से ही हिंदू सिख भाईचारे की पक्षधर है और समाज का माहौल खराब करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती उपरोक्त नेताओं ने जहां आज अमन शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की सराहना की वहीं प्रशासन को यकीन दिलाया की लॉ एंड ऑर्डर और शांति बनाए रखने में शिव सेना हिंदुस्तान हमेशा प्रशासन का सहयोग करेगी इस अवसर पर गौतम सूद संजय कुमार कन्हैया लाल कृष्ण बा’सल गोलू कुमार उपेन्द्र पांडे आदि नेता उपस्थित थे

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com