Wednesday, September 23

एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिला आम जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन, अब होगी जीत पक्की

लुधियाना (रिशव )- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू सिद्धू को आम जनता के साथ साथ अब उद्योगपतियों और व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।आज सभी व्यापारी व उद्योगपति कांग्रेस की व्यापार विरोधी नीतियों से तंग आ चुके है। अब वो पंजाब में ऐसी सरकार चाहते है जो व्यापारियों व उद्योगपतियों की समस्यायों के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहे और ये केवल भाजपा के राज में ही संभव हो सकता है।उक्त शब्द जिला भाजपा ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल ने माल रोड पर एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू की व्यापारियों व उद्योगपतियों के संग मीटिंग के दौरान कहे।उन्होंने आगे कहा कि आज पंजाब में गुंडाराज, नशा तस्कर,माफिया राज का बोलबाला है और ये सब कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में ही पैदा हुआ है। आज पंजाब में कानून व्यवस्था लाचार है हर तरफ गुंडाराज होने के कारण आम जनता के साथ उद्योगपतियों व व्यापारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है ।इसलिए वह यहां से अपनी इंडस्ट्री पलायन कर अब दूसरे राज्य की ओर भाग रहा है। ये सब कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की कारगुजारी है कि देश का सबसे खुशहाल राज्य आज विकास की बजाय विनाश की ओर बढ़ रहा है। मीटिंग में एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू सिद्धू ने व्यापारियों उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर सबसे पहले गुंडाराज, माफिया राज को समाप्त कर आम जनता की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाएगा। वहीं व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो को लाया जाएगा ताकि व्यापारियों और उद्योगपतियों का काम एक ही जगह पर हो सके। कांग्रेस ने तो सिर्फ 5 साल तक सिंगल विंडो का ढिंढोरा पीटा। परंतु सिंगल विंडो स्थापित नहीं की लेकिन भाजपा के राज में सबसे पहले व्यापारियों और उद्योगपति के हितों को देखते हुए सिंगल विंडो को स्थापित किया जाएगा। वही पंजाब की जवानी को बचाने के लिए नशा तस्करों पर भी नकेल कसी जाएगी। ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों ने सिर्फ 5 साल पंजाब की भोली-भाली जनता से वादे किए परंतु उन वादों को निभाया नहीं। वही उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ अपनी तिजोरिया ही भरी। ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि लुधियाना भारत का मानचेस्टर है पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर इसके लिए विशेष पैकेज केंद्र सरकार की ओर से लाया जाएगा ताकि इस शहर का विकास हो सके।इस अवसर पर लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से विशु मित्तल,रामकृष्ण चांदना, अनिल चांदना,अमित गोयल,आशीष जैन, राजनीत सिंह,विकास मल्होत्रा,राजीव मित्तल,रजत जलोटा,समीर डालमिया,राजिंद्र सिंह डिंपी,पंछी सेवा सोसाइटी से अशोक थापर,आशु थापर,राकेश धवन, ताज कुमार,विशाल जैन,पवन सचदेवा,विकास सिंगर,रमेश क्वात्रा,हीरा लाल गोयल,मोती गोयल,भाजपा ट्रेड सेल से नीरू मित्तल, मुकेश गौतम,राकेश गुप्ता, वनीता जैन,रवि गोयल,मनीष गोयल,गुलशन गोयल,मोती गोयल,विमल हरजाई,निखिल बंसल, दीपांशु गुप्ता,मीनू कुमार,नीरज कुमार,राणा गुप्ता,वरिंदर भाटिया,रोहित गुप्ता,नरेश कपूर ,अरुण बांसल,सतिंदर, राजीव जैन,निखिल,संजीव गुप्ता,निखिल वर्मा,जगदीश चावला,राजिंदर कुमार,अनिल मलिक,मनोज मोंटी, संजीव सूद,हितेश,बलजीत सिंह,संदीप,सौरव जैन,अग्र नगर मंडल प्रधान संजीव शेरू सचदेवा,दिनेश,मनोज मोंटी,महावीर निहारिया,सुभाष मित्तल,हरकेश गुप्ता
घुमार मंडी मंडल प्रधान संदीप वधवा,आदि मौजूद रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com