Saturday, May 9

हिन्दू पंचायत में बवेजा के नेतृत्व में भगवे ध्वज लहराते हुए शामिल हुए महादेव सेवा दल के सैंकड़ो स्वयं सेवक

लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)- महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी के अध्यक्ष चेतन बवेजा के नेतृत्व में सैकड़ों स्वयं सेवकों का जत्था भगवे झंडे लहराता हुए स्थानीय जगराओं पुल पर आयोजित हिन्दू पंचायत में शामिल हुआ। चेतन बवेजा ने पंजाब में शरारती तत्वों की तरफ से तोड़े जा रहे हिन्दू मंदिरो, गौ हत्यारों को मिल रहे राजनितिक संरक्षण पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा पूर्वी लुधियाना के सैक्टर-38 व सरहिंद में तोड़े गए मंदिरों व लुधियाना के जीवन नगर में गौ हत्या कर अवशेष खाली प्लाट में फैंकने वाले गौ हत्यारों की राजनितिक संरक्षण के चलते गिरफ्तारी न होने पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महादेव सेवा दल के स्वयं सेवक वर्ष-2022 के चुनाव में हर बूथ पर भगवे ध्वज लहरा कर खामोश रहने वाले हिन्दू विधायकों के खिलाफ धरने लगा कर स्थानीय लोगो को सुचेत करेगा। महादेव सेवा दल उसी राजनितिक दल के प्रत्याशी का सर्मथन करेगा जो राजनितिक पार्टी गौरक्षा के लिए लिखित में गांरटी देगा। मंिदर तोडऩे वाले शरारती तत्वों व गौ हत्यारों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर बवेजा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियो की तरफ से 25 दिसम्बर तक दी गई समय अवधि में अगर आरोपी सलाखो के पीछे न पंहुचाए गए तो महादेव सेवा दल अन्य संगठनो को साथ लेकर स्थाई मोर्चा लगाने को मजबूर होगा। बवेजा ने बताया कि जगराओं पुल आयोजित हिन्दू पंचायत में पंहुचे भक्तों के लिए लंगर-प्रसाद की सेवा महादेव सेवा दल ने संभाली। महादेव सेवा दल के उपाध्यक्ष जतिन्द्र गोरियन ने कहा कि हिन्दू समाज गौ हत्यारों को संरक्षण देने वाले राजनितिज्ञों का बायकाट करेगा। इस अवसर पर जतिन्द्र गोरियन, पंकज गिलहौत्रा,बन्नी बवेजा, आशू राणा, बलदेव भोला, जोगिन्द्र कुमार, प्रदीप मितल, कर्ण अग्रवाल,तरुण कुमार, योगेश सैनी. अजय कुमार, सुरेश खन्ना, विवेक रावला, वासु गर्ग,सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, मंगल यादव, दिनेश पासी, रोशन, राज सिंह राजपूत, राजिन्द्र थापर, पंडित दूत नाथ, दीपक झा, शिवम मिश्रा, अवधेष चौरसिया, नीरज मिश्रा, राजा कुमार, सुनील कुमार, पप्पू वर्मा, विनोद झीरी, जौनी लुधियाना, अनिल झा, मोनू झा, सुनील झा, दीपक प्रजापति, निशान शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com