Saturday, May 9

स्लेमटाबरी में किरयाने की दुकान चलाने वाले युवक से 4 करोड़ की हैरोइन बरामद

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना पुलिस की एटीएफ टीम ने स्लेमटाबरी निवासी एक 24 साल के युवक से 590 ग्राम हैरोइन (जिसकी इंटरनैशनल मार्केट कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है) बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। अशोक कुमार उर्फ अशोका नाम का ये युवक पीरु बंदा मोहल्ला स्लेमटाबरी का रहने वाला है और घर से ही किरयाने की दुकान चलाता था। जानाकरी मुताबिक अशोक कुमार पर पहले भी थाना स्लेम टाबरी में नशा तस्करी का मामला दर्ज है और 9 महीने पहले ही जमानत लेकर उक्त केस में बाहर आया था। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले तीन साल से नशा तस्करी का धंधा का रहा है और उसके बयान मुताबिक उसने ये हैरोइन स्लेम टाबरी निवासी बिटटू पुत्र मंगी राम से खरीद कर लाया था। बताया जाता है कि उक्त युवक के पास मोटरसाइकिल व कारों में युवक हैरोइन खरीदने को आते थे। हरंबस सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई एक पक्की मुखबरी के आधार पर अंजाम दी गई और मौके पर आरोपी से 590 ग्राम हैरोइन के अलावा एक सफेद रंग की स्कूटी, एक इलेक्ट्रानिक कंडा, 50 पारदरशी पाउच बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले मौके पर पीपीएस अधिकारी व एसटीएफ लुधियाना रेंज के पुलिस उपकप्तान अजय कुमार को बुलाया गया था और उनकी निगरानी में ही आरोपी की तलाशी दौरान उसकी ओर से बेची गई हैरोइन के एवज में 23 हजार रुपए ड्रग मनी भी बरामद की गई है। हरबंस सिंह ने बताया कि अब आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा और जहां से वे ये ड्रग खरीद करता था और उससे खरीदने वाले लोगों की जानकारी हासिल कर अगली कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com