Saturday, May 9

पार्षद अग्रवाल ने लगवाया 30वां टीकाकरण कैम्प

लुधियाना (संजय मिका)-आज सेंट्रल लुधियाना के वार्ड नँ 57 में पार्षद मंजु अग्रवाल व जिला भाजपा लोकलबॉडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल द्वारा हरचरण नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे 30वां टीकाकरण कैम्प सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ डॉक्टर रणधीर सिंह चहल, डॉक्टर अमन कुमार की टीम के सहयोग से लगाया गया जिसमें 890 लोगों ने कोविशिल्ड व कोवैक्सिन का टीका लगवाया, इस अवसर पर विशेष तौर पर आए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल ने कहा आज अमेरिका जैसे सर्वसाधन संपन्न देशों मे मरीजों की संख्या इतनी बढ़ रही है कि वहां वेंटिलेटर कम पड़ रहे हैं और स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन लग रहा है पर प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत जैसे विशाल व विकासशील देश ने अपने बल पर 140 करोड़ के करीब टीके लगा कर भारत को इस महामारी के कहर से उबार लिया है और भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से नई ऊंचाइयां छूने की ओर अग्रसर हो गयी है और अब भारत अपने आदि सिद्धांत वसुधैव कटुंबकम यानी विश्व एक परिवार है पर चलते हुए दुनिया के अन्य जरूरतमंद देशों को टीके का निर्यात करके मानवता को बचाने का काम कर रहा है, इस अवसर इंद्र अग्रवाल ने कहा वह आज लगे इस 30वें कैम्प के लिए टीम सिविल अस्पताल व गुरुद्वारा सिंह सभा हरचरण नगर के विशेष तौर पर आभारी हैं ओर हम ऐसे कैम्प भविष्य में लगाते रहेंगे क्योंकि हमारी समूची टीम का मकसद है हर इंसान का टीकाकरण हो ताकि वह सुरक्षित होकर अपने परिवार व देश की सेवा करता रहे इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सुरिंदर सिंह विर्क, चैयरमैन नगिन्दर सिंह बिंद्रा, हरमिंदर सिंह गोल्डी, कुलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, जगमोहन सिंगला, जतिन सेठ, सिद्धार्थ जिंदल अग्रवाल, रोहित सचदेवा, श्रवण गोयल, रोहित कपूर, ईशु अरोड़ा, सुनील ढींगरा, अजय जुनेजा, सन्नी भाटिया, हर्ष शर्मा, सुशील ढंडा, ध्रुव गोयल, रमन मरवाहा, अनिल शर्मा, तरसेम डावर, अश्विनी कुमार, नितिन गोयल, कनिश सूरी, वरुण बंसल, अजय कतरी आदि उपस्थित थे

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com