Saturday, May 9

धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे को बल मिलता है : सुनील मैफिक

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन)- जय मां वैष्णो देवी क्लब की तरफ से वार्षिक जागरण का निमंत्रण कांग्रेस पार्टी के पंजाब सचिव सुनील मैफिक को उनके मुख्य कार्यालय भारती कॉलोनी में दिया गया। इस अवसर पर सुनील मैफिक ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया और कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है आज हर जाति के लोग आपस में मिल कर धार्मिक आयोजन करवा रहे है जिससे यहां धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे को बल मिलता है वहीँ जात-पात ऊंच नीच का मतवेद भी खत्म हुआ है। सुनील मैफिक ने कहा कि धार्मिक आयोजन का निमंत्रण उन्ही को प्राप्त होता है जिनपर ईश्वर कृपा करता है और प्रभु की आज्ञा मान कर हमें धार्मिक आयोजन में अवश्य जाना चाहिए तांकि भावी पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति हमारे धर्म का बोध हो। इस अवसर पर कमल बावा,राकेश बावा,राजन बावा,राजन बावा,पारस,गगन,समीर,साहिल,टोनी,नीरज,सिमरनदीप साबी,मुकेश कुमार,कुलदीप शर्मा,साहिल नायक आदि उपस्थित हुए। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com