Sunday, March 16

पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का लोगो ने किया स्वागत

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाए जाने का लुधियाना वासियों ने स्वागत किया है। जिन्होंने इसे राज्य के लोगों को चन्नी सरकार का दीपावली का गिफ्ट बताया है।पंजाब सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधान ब्लॉक कांग्रेस लुधियाना सेंट्रल विपन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पेट्रोल को 10 और डीजल को 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता करके राज्य के लोगों की एक बड़ी मांग को पूरा किया है। इससे ना सिर्फ लोगों की सवारी सस्ती होगी, बल्कि आम चीजों के मूल्य पर भी सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले को लोगों के लिए दीपावली का गिफ्ट बताया है। उन्होंने कहा कि खासकर औद्योगिक नगरी लुधियाना के लिए इस फैसले का और महत्व है, क्योंकि इंडस्ट्री में डीजल की खपत भारी तादाद में होती है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com