- राम लीला कमेटी ने किया सम्मानित
लुधियाना (विशाल,राजीव)-लुधियाना हलका साऊथ के राम दर्शन राम लीला कमेटी द्वारा विजय नगर में श्री राम लीला का आयोजन किया गया। जिस का शुभ आंरभ कृष्ण कुमार बावा चेयरमैन पंजाब रात्य उद्योग विकास निगम,रेशम सिंह सगू महासचिव ओबीसी व सुखविंदर सिंह जगदेव ने संयुक्त तौर पर किया। जब कि श्री रामलीला कमेटी ने इस समय सुधीर सूद व रजिंदर कपूर की याद को भी ताजा किया।बावा ने कहा कि हमारा देश महान गुरूओं,पीरो व फकीरो की धरती है,जिन्होंंने इस धरती पर आ कर मानवता को जिंदगी जीने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि श्री राम जी ने राम लीला के माध्यम से हमें रिश्तों के सम्मान बारे ज्ञान दिया। जिसको अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इस समय श्री बावा का राम लीला कमेटी की तरफ से सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रंबधक रोहित शर्मा,विनोद खन्ना,दीपक वर्मा व धीरज वर्मा आदि उपस्थित थें।