Thursday, July 3

लुधियाना में कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जिला कार्यालय में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)-जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के कार्यालय मे जिला प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 75वां सवतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सालामी दी। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे और उन्हें पर्व की बधाई दी।अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज हम जिस आजादी का आनंद उठा रहे हैं। इसके लिए बहुत से वीरों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। कई की कुर्बानी इतिहास के पन्नों में दर्ज है लेकिन बहुत से ऐसे हैं जिनके बारे में हम जानते नहीं। उन्होंने कहा कि आज हम यह प्रण लेते हैं कि जिस तरह इतने साल तक हमारे पूर्वजों ने दुश्मनों से देश को बचा कर रखा है, आगे भी हम इसकी रक्षा का दायित्व निभाते रहेंगे।इस मौके सुशील पराशर, विपन अरोड़ा, मुनीष शाह, रमनजीत लाली, शीला मसीह, वीके अरोड़ा, अरविंद भट्टी, मिंकल बिरला, राजिंदर सिंह बाजवा, बन्नू बहल, रोशन लाल, सुरिंदर शर्मा, शिवचरण थापर, गुरनाम सिंह कलेर, गुरबचन सिंह, शिंगारा सिंह मंगली, अशोक विरमानी, कोमल खन्ना, गुरमीत सिंह, गुलज़ारी लाल, अजय सिद्धू, राजेश कुमार राजा, यश पाल, पिंट्टू गिल, शिभू चौहान, सतपाल मल्होत्रा, महावीर सिसोदिया, धर्मेंद्र वर्मा, नरेश शर्मा, नटवर शर्मा, रिंकू दत्त, बलदेव भट्टी, हरजिंदर भोला, ओम दत्त, राम चंदर साहनी, लश्मन जोधिया, मनिंदर सिंह नामधारी, दीपक सिंह, सुरिंदर सिंह वालिआ, अश्वनी मल्होत्रा, अश्वनी कनौजिया, प्रमोद चौबे, राजीव सर्वते, दीपा, सतीश शर्मा, संजय दास, मंगत राम, विनोद गोगी, रपिंदर सिंह रिंकू, कमल सिडाना, अमित टंडन, इछर बलजोत, दीपक नयर और प्रताप सिंह समेत अन्य ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज को सलाम किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com