Saturday, September 26

लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को निहंग सिंह ने लगाई आग, पुलिस ने वीडियो के आधार पर किया मामला दर्ज

  • अश्विनी शर्मा प्रधान जिला कांग्रेस अध्यक्ष और योगेश हांडा प्रधान यूथ कांग्रेस घटना स्थल पर पहुंचे

लुधियाना (संजय मिका) लुधियाना में सलेम टाबरी के पास भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को एक निहंग सिंह द्वारा आग लगा दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एडीसीपी 1 प्रज्ञा जैन एसीपी नॉर्थ गुरविंदर सिंह एस एच ओ स्लेम टाबरी गोपाल कृष्ण और कांग्रेस नेता भी घटना स्थल पर पहुंच गए प्रतिमा को साफ किया व रँगने लगे।वहीं पर कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिह मंड ने कहा कि शरारती निहंग सिंह द्वारा यह आग लगाई गई है ताकि वे पहले भी उन्हें धमकियां दे चुके हैं कहा कि हम डरने वाले से नहीं है इस दौरान उन्होंने जहा अपनी पगड़ी से मूर्ति को साफ किया तो वही आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेता अपने सत्ता चमकाने के लिए अब यहां पहुंच कर झूठी सियासत कर रहे हैं। उन्होंने थाना एसएचओ को भी बदलने की मांग की।थाना सलेम टाबरी के एस एच ओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रतिमा पर निहंग सिंह द्वारा आग लगाई गई है उसकी वीडियो हासिल हुई है मामला दर्ज कर लिया है और दोषी की गिरफ्तारी बाकी है कहा की अभी जांच जारी है.गौरतलब है कि इससे पहले राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख भी पोथी गई थी। जिसके आरोप में अकाली नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था जो जमानत पर छूट गए।श्री अश्विनी शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी और योगेश हांडा प्रधान यूथ कांग्रेस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की घोर निंदा की और प्रशासन से जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com