Saturday, May 9

जकात और सदके से जरूरतमंद कोरोना मरीजों की मदद करें : शाही इमाम पंजाब

  • घरों को बना ले मस्जिद ,आखरी जुम्मे की नमाज मस्जिदों में नहीं अदा की जाएगी

लुधियाना, (संजय मिका,विशाल)- राज्य के मुसलमानों के मुख्य धार्मिक केंद्र इतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना से आज शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने अपने संदेश में कहा की कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में हम सबको एक दूसरे का साथ देना है। शाही इमाम ने मुसलमानों से कहा कि बिना किसी भेदभाव, जाति और धर्म को देखते हुए जकात और सदके के पैसों से उन सभी जरूरतमंद कोरोना मरीजों की मदद की जानी चाहिए जोकि पीडि़त होने के साथ-साथ आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। शाही इमाम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में देशभर के लोग एकजुट हैं और हमें समाज में एक-दूसरे की हिम्मत बनाते हुए इस महामारी को दूर भगाना है। शाही इमाम ने कहा कि बीमारी से डरने की नहीं मुकाबला करने की जरूरत है, सभी को चाहिए कि वह कोरोना पीडि़तों की हिम्मत बढ़ाएं और लोगों में खौफ पैदा ना होने दें एक दूसरे को संदेश दें कि कोई भी बीमारी ऐसी नहीं है जिसका मुकाबला नहीं किया जा सकता। शाही इमाम ने कहा इंशाल्लाह आने वाले समय में विश्व भर के लोग इस बीमारी से भी निजात हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ दुख की बात यह है के इतने बड़े संकट की घड़ी में भी ईमानदारी देखने को नहीं मिल रही, डॉक्टरों की सलाह के साथ-साथ हमें गुनाहों से भी तौबा करनी होगी, अपना व्यवहार अच्छा बनाना होगा यह सिर्फ एक बीमारी ही नहीं बल्कि प्रकृति के साथ इंसानों की तरफ से किए गए बुरे व्यवहार का नतीजा भी है शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने रमजान शरीफ के आखिरी जुम्मा के संबंध में ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश की मस्जिदों में जुम्मे की नमाज बड़ी संख्या में अदा नहीं की जाएगी, सभी लोग उस दिन अपने घरों में जोहर की नमाज अदा करें। उन्होंने कहा रमजान महीने में बिल्कुल परेशान ना हो अगर आप मस्जिद नहीं जा सकते तो कोई बात नहीं कुछ समय के लिए अपने घरों को ही मस्जिदें बना ले हर घर में घर के सदस्य पांच वक्त नमाज जमात से करवाएं तरावीह की नमाज जमात से करवाएं और कुरान सुनने सुनाने का समय तय करें। शाही इमाम ने कहा कि मस्जिदों के प्रबंधक और इमाम साहिबान मस्जिदों में पांच समय की नमाज अदा करने के दौरान विश्व भर के लिए इस बीमारी से छुटकारे की दुआ करवाएं।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com