Sunday, March 16

पँजाब में बिगड़ती कानून विवस्था के ख़िलाफ़ भाजयुमो 10 अप्रैल को करेगी कैप्टन का पुतला फूंक प्रदर्शन – सलिल कपूर

लुधियाना,(विशाल,राजीव)-भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना की विशेष बैठक का आयोजन घँटा घर चौक स्थित ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में किया गया , जिस में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल कपूर विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल कपूर ने कहा कि पँजाब में कानून विवस्था बिगड़ती जा रही है जिसके विरोध में 10 अप्रैल को भाजयुमो द्वारा कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा ।  इस बैठक में  10 अप्रैल को पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ पंजाब सरकार के विरूद्ध विशाल पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा।  इस मौके पर सलिल कपूर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने को कहा ।उन्होंने बताया कि  भारतीय जनता युवा मोर्चा पँजाब सरकार के कानों तक अपनी आवाज़ पहुंचाएगी कि भारतीय जनता पार्टी, पंजाब का कार्यकर्ता  बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ खड़ा है और वह तब तक शांत होकर नहीं बैठेंगे जब तक बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधर न जाये।वहीं कुशाग्र कश्यप ने  पिछले दिनों एम.एल.ए अरुण नारंग पर मलोट में हुए जानलेवा हमले की घटना को कार्यकर्ताओं को याद करवाया और उसके साथ साथ शहर में हो रही लूट, चोरी व गुंडागर्दी की वारदातों के खिलाफ सो रही पंजाब सरकार को जगाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सरकार के पुतले फुकने के कार्यक्रम में अपना योगदान देने का आवाहन किया। इस दौरान भाजपा जिला उप प्रधान व युवा मोर्चा प्रभारी महेश शर्मा, भजयुमो उप प्रधान अरुण गोयल व रावी बत्रा, सोशल मीडिया इंचार्ज अंकित सैनी, अभय कपूर व भजयुमो लुधियाना के उप प्रधान जतिंदर गोरियां, कपिल कत्याल, अभिषेक सिंगल, नविन्दर गिल, रोबिन चुघ कशिश रतड़ा, गौरव वर्मा, माह मंत्री सिमर चंडोक व अजिन्दर सिंह, साचीव रोहित बत्रा, सनी मनचंदा, माणिक वर्मा, यज्ञ शर्मा, साहिल दुग्गल, प्रैस सचिव कुनाल शर्मा , नवीन सैनी, अमन सग्गू, करण जोशी, केशियर वीशू मित्तल व हरकीरत सिंह के इलावा विनोद गौतम नीतीश धवन, व मंडल प्रधान शुभम शुक्ल, दिनेश कुमार व शिव कुमार भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com