Friday, April 18

10 मार्च को दो बच्चे रास्ता भटक जाने के कारण लापता हो गए,भाजपा सेंट्रल हलका इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने एसएचओ के सहयोग से दोनों बच्चों का पता लगा परिवार को सौंप दिया

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-लुधियाना के हरचरण नगर में 10 मार्च को दो परिवार के बच्चे दोपहर के समय रास्ता भटक जाने के कारण लापता हो गए थे, उनके घर के सदस्य लुधियाना भाजपा सेंट्रल हलका इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी के दफ्तर पर उनसे मदद के लिए गए थे। इस दौरान अमित सचदेव, हिमांशु जिंदल, शिंदरपाल शिंदा, अखिलेश यादव ने शिंगार पुलिस चौकी में जाकर दोनों बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थाी।पुलिस ने बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज करके गुमशुदा बच्चों को ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। लुधियाना भाजपा सेंट्रल हलका इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने एसएचओ जरनैल सिंह व एएसआइ गुरमीत सिंह के सहयोग से दोनों बच्चों का पता लगा लिया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे एक बस में चढ़ कर दिल्ली आ गए थे।दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक एक बच्चे की उम्र आठ साल व दूसरे की 14 साल है। लुधियाना भाजपा सेंट्रल हलका इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने पुलिस अधिकारियों के सहयोग से दोनों बच्चों को उनके परिवार के साथ मिलाया और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com