Friday, April 18

मुक्तेश्वर मुक्ति धाम गांव चहलां में शिव जागरण में लाखो शिव भक्त ने किया भोले बाबा का गुणगान

  • भजन गायक मास्टर सलीम  ने भोले नाथ का गुणगान  
  • चेतन बवेजा शान ए लुधियान अवार्ड से सम्मानित

लुधियाना,(विशाल,अरुण जैन)-लुधियाना महादेव सेवा दल की तरफ से गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर (मुक्ति धाम) में अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता  में 16वां विशाल जागरण आयोजित हुआ जिसमें लाखो शिव भक्त ने भोले बाबा का गुणगान किया। इससे पूर्व सैक्टर-32 स्थित महादेव सेवा दल मुख्यलय से महादेल सेवा दल प्रमुख चेतन बवेजा के नेतृत्व में हजारों भक्तों ने लघु यात्राओ के माध्यम से गांव चहलां पंहुच बैंड-बाजों की धुनों पर नाचते-गाते हुए भोले की बारात में शामिल होकर आरती उतारी। भजन गायक भजन गायक मास्टर सलीम ,एम.आर चोपड़ा व प्रदीप शाही ने भोले नाथ का गुणगान करते हुए प्रस्तुत भजनों शिव रात दीयां शिव नू वधाइयां,भोले दी बारात चली गज्ज वज्ज के.., बम्ब भोले-बम्ब भोले…, रबार भोले अज्ज सानूं नचनां पऊ…,मैं शंकर दी दीवानी…,मेरा भोले भंडारी दी महिमा है न्यारी…की संगीतमय धुनों पर भक्तों ने झूमते हुए अपने इष्टदेव का गुणगान किया। जागरण में संत समाज से स्वामी विवेक धाम जी,महत गौरव बावा,राजेश्वरी देवा जी,कथा व्यास पंडित विशाल शास्त्री,महंत महंत भोली माई जी ने उपस्थित होकर विशेष आर्शीवाद दिया ।  महादेल सेवा दल बाल सेना के प्रगण बवेजा,अगम दुग्गल,युवम बवेजा,स्नेहल दुग्गल,वाणी गिल्हौत्रा,गुणिका बवेजा,लवनया रावल,तनिश रावला,याशिल गुप्ता,गष्कर गुप्ता,कनक खन्ना,कनिका, तानिया,दीपाशी शर्मा,मानया शर्मा,अखिल शर्मा,हेजल,सेजल,तनीषा  व दक्ष रुद्रा ने साथियो सहित शिव तांडव व नृत्य कर भाव विभोर किया। महादेव सेवा दल महिला मंडल प्रमुख प्रिंयका बवेजा,प्रीती दुग्गल,कंवलप्रीत गिल्हौत्रा,ज्योति सैनी,गितिका बवेजा,प्रीती कपूर,ज्योति सैनी,आरती गुप्ता,शीनम अरोड़ा,अणू शर्मा,सुनीता रानी,शैली रावला,शिया खुराना,रजनी खन्ना व अन्य सदस्यों ने  मां पार्वती को चुनरी भेंट कर पूजन किया। । जागरण के दौरान  10 भागयशाली शिव भक्तों को माता वैष्णों देवी व वृदावन की यात्री निशुल्क इसका चयन ड्रा के माध्यम से किया गया । 10 भागयशाली भक्तों में से 5 भक्तों को हैलीकाप्टर से मां वैष्णों देवी की यात्रा करवाई जाएगी वही 5 भागयशाली भक्तो को कार के माध्यम से वृदावन की यात्रा करवाई जाएगी जिसका सारा खर्च महादेव सेवा दल की ओर से वहन किया जाएगी ।  अकाली दल अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लो,कांग्रेस अध्यक्ष अशवनी शर्मा,भावाधस के मुख्य राष्ट्रीय संचालक विजय दानव,पंजाब कांग्रेस सचिव  दलजीत भोला ग्रेवाल, पूर्व डिप्टी मेयर आर.डी शर्माशहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वोहरा,पार्षद राजा घायल, शिव सेना युवा मोर्चा के अध्यक्ष आर.डी पुरी व चेयरमैन एस.डी पुरी ,बावा लाव दयाल मंदिर से विनोद वर्मा कांग्रेस नेत्री मनीषा कपूर,शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर,भाजपा नेता नवल जैन व मिंटू शर्मा,हैप्पी कालड़ा, ,समाज सेवक अजय सचदेवा,,गोल्डी सभ्रवाल, लाडी कत्याल,दीप आहूजा, आशू राणा, व महादेव सेवा दल की तरफ से गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर(मुक्ति धाम) के सदस्यों चंद्रमोहन शर्मा,नीलकमल शर्मा,बलजिन्द्र कुमार,जय कुमार वर्मा,हनीश कौशल,परमिन्द्र वर्मा, सहित  सहित अन्य विशेष तौर पर शामिल हुए। महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा,जतिन्द्र दुग्गल,पंकज गिल्हौत्रा,राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा अजय अरोड़ा, ,कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला,विवेक रावला,सुरेश खन्ना,प्रदीप मितल,सुभाष शर्मा,योगेश सैणी,तरूण कुमार,सतीश शर्मा,वासू गर्ग,जय वर्मा,राजीव महाजन,संदीप आहूजा,जोगिन्द्र चौहान,हरिन्द्र सिंह सैणी सहित अन्य सदस्यों ने जागरण में पधारे संत समाज,गणमान्य अतिथियो,सहयोगियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।  लुधियाना यूथ फैडरेशन ने महादेव सेवा दल प्रमुख चेतन बवेजा की तरफ से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व समाज सेवा के कार्यो से प्रभावित होकर उन्हें शान ए लुधियान अवार्ड से सम्मानित किया। गांव चहलां स्थित 16वें जागरण में फैडरेशन प्रमुख राजू वोहरा सहित अन्य सदस्यों ने बवेजा को अवार्ड भेंट किया। दूसरी तरफ महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी से नीरज वर्मा,चद्रकांत चड्डा,हैप्पी कालड़ा ने बवेजा को  सम्मानित किया ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com