Friday, March 21

शेर ए आजम शहीद सरदार बेअंत सिंह द्वारा दी गई कुर्बानी अविसमरणीय:सुशील कपूर लक्की

लुधियाना,(संजय मिका,आयुष)-शेर ए आजम शहीद सरदार बेअन्त सिंह का 99 वा जन्म दिवस वरिष्ठ कोंग्रेस नेता व महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर लक्की द्वारा नीम चोंक स्थित कार्यालय में अपने साथियो समेत मनाया गया।इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह को महान योद्धा बताते हुए पंजाब को आंतकवाद के काले दौर से निकालने के लिये उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को उनकी शहीदी से प्रेरणा लेनी चाहिये क्योंकि उन्होंने राष्ट्रहित में अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे।जिसे आने वाले समय मे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ताओ को पूर्ण सम्मान देने के लिए उन्हें आज भी दिल से याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर राजनीति का आरंभ किया था। श्री कपूर ने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री कैप्ट अमरिंदर सिंह से मांग की कि” हरेक कोंग्रेस कार्यकर्ता के प्रतीक व महान शहीद सरदार बेअंत सिंह के हरेक जिले व कस्बे में बूत लगाए जाएं ताकि भावी पीढ़िया भी उनकी कुर्बानी को याद रख सकें।इस अवसर पर वरिष्ठ कोंग्रेस नेता व महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर लक्की,दर्शन कोचर, मोहित शर्मा,राजेश कुमार लक्की,प्रिंस कपूर,साहिल मल्होत्रा,प्रकाश आर्य,इशांत भल्ला,हरमन,अशोक शर्मा व अन्य मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com