- देश व पार्टी के लिए 24 घँटे तत्पर रहेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता – कुशाग्र कश्यप
- नवनियुक्त टीम के साथ भाजयुमो की पहली बैठक का हुआ आयोजन
लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)- भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना की नवनियुक्त टीम की विशेष बैठक का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में फिरोज़पुर रोड़ स्थित सर्कट हॉउस में किया गया। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल,उपाध्यक्ष एवँ भाजयुमो ज़िला प्रभारी महेश दत्त शर्मा,उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,सुनील मौदगिल,महामंत्री कांतेन्दु शर्मा आदि विशेष रूप से शामिल हुए। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बैठक में संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल ने कहा कि भाजयुमो भाजपा की रीढ़ है । उन्होंने कहा कि भाजयुमो आगामी विधानसभा चुनावों में दिन रात एक कर के प्रत्येक उम्मीदवार की जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत करेगी व चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ देश विरोधी तत्वों द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में देश का माहौल ख़राब किया जा रहा है जिसे कोई भी देश का आम नागरिक और भाजयुमो कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए साथ ही सभी भाजयुमो कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने के लिए भी कहा। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष एवँ भाजयुमो जिला प्रभारी महेश दत्त शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजयुमो शुरू से देश व पार्टी की सेवा करती आई है। उन्होंने बताया कि भाजपा में एक साधारण से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिमेदारी मिल सकती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक ग़रीब व साधारण से परिवार से सम्बंधित होते हुए आज देश के प्रधानमंत्री हैं व उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि जे. पी. नड्डा भी युवा मोर्चा के साधारण से पद पर काम करते हुए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है , उन्होंने कहा कि यही फ़र्क है कांग्रेस और भाजपा में जहाँ कांग्रेस पार्टी में सदियों से गाँधी परिवार ही राज करता आया है वही भाजपा में किसी भी साधारण से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं बैठक मे भाजयुमो अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने कहा कि भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता पार्टी को जमीनी तौर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही मंडल , वार्ड व बूथ स्तर तक टीमों को तैयार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता जल्द ही केंद्र सरकार की जनहित की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे व हर नागरिक को केंद्र की नीतियों का लाभ दिलाएंगे। उन्होंने पार्टी को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए 24 घँटे ततपर रहेंगे व देश एवँ पार्टी के विस्तार के लिए दिन रात एक करेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश के उपाध्यक्ष रवि बत्रा , अंकित सैनी , अरुण गोयल , हिमांशु जिंदल व भाजयुमो लुधियाना के जिला उपाध्यक्ष जतिंदर गोरिया , दिक्षा चौधरी , अभिषेक सिंघल , रोबिन चुघ , ललित चौहान , एडवोकेट वरुण गुप्ता , कशिश रतड़ा, कपिल कत्याल, नविन्दर गिल , दीपक जौहर , गौरव वर्मा , महामंत्री सिमर चंडोक , अजिंदर सिंह , सचिव रोहित बत्रा , यज्ञ दत्त शर्मा , कर्ण जोशी, साहिल दुग्गल, सन्नी मनचंदा , अमरजीत सिंह सग्गू , सन्नी भाटिया , नमन बंसल , माणिक वर्मा , प्रैस सचिव कुनाल शर्मा , गौरव कलोटा , अश्वनी आशु , कुश खन्ना , वरिंदर वर्मा , शिवम मिश्रा ,वरुण सूद , लव कक्कड़ , रोशन राव , यशिक भाटिया , हिमांशु शर्मा , विजय शर्मा , विनोद गौतम , चिरागदीप सिंह , प्रथम कालिया , दीपक अटवाल व अभिषेक बहल आदि उपस्थित थे।