- लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की
रोपड़( न्यूज वेव्स व्यूरो)-पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर शहर से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। ऐसे में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देनी चाहिए। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के सर्व पक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए फंडों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं पर, खेती कानूनों को लेकर उन्होंने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसान 70 से अधिक दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़ी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर अन्यों के अलावा, वरिंदर सिंह ढिल्लों पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान, सुखविंदर सिंह व्हिस्की चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, पोमी सोनी, श्रीमती किरण सोनी, पुनीत वालिया भी मौजूद रहे।