Tuesday, July 1

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के विरोध में लुधियाना अकाली दल वर्करों ने पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया

लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)-गत दिवस निकाय चुनाव को लेकर जलालाबाद में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कांग्रेसी और अकाली वर्करों के मध्य हुए टकराव के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के विरोध में अकाली दल की ओर से लुधियाना सहित राज्य भर में रोष प्रदर्शन किए गए।इसी तरह लुधियाना के घंटाघर चौक स्थित शिरोमणि अकाली दल के लुधियाना प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जबरदस्ती निकाय चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है।जिनकी ओर से गत दिवस पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया।कांग्रेस पार्टी बौखला चुकी है। मगर अकाली दल अपने प्रधान पर हुए हमले को सहन नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि  आरोपी विधायक और उसके बेटे पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव के दौरान केंद्रीय बल लगाए जाने की मांग भी की।इस अवसर पर हरभजन सिंह डंग ,कुलदीप सिंह खालसा, विजय दानव, मनप्रीत सिंह बंटी, बीबी सुरिंदर कौर दयाल, विपिन सूद काका, सरबजीत सिंह लाडी, सुरेंद्र सिंह चौहान ,कमलजीत सिंह निक्कू गरेवाल, डॉ अश्विनी कुमार पासी, हरपाल सिंह कोहली, बलविंदर सिंह शंटी, अशोक मल्होत्रा, तेजवीर सिंह, सुखविंदर सिंह बाजवा, मास्टर रणजीत सिंह कंडोला, हरप्रीत सिंह बेदी, सरवन सिंह महोली, अंग्रेज सिंह संधू, कवलप्रीत सिंह, प्रहलाद सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह ग्यासपुरा, गुरमेल सिंह जोशी,मनप्रीत सिंह मन्ना,भूपिंदर सिंंह भिंडा,बलजीत सिंह, गुरविंदर पाल सिंह पप्पू, इंदरजीत सिंह गिल, चरणजीत सिंह चन्नी, बलविंदर सिंह भुल्लर, मनदीप कौर संधू, बीबी पूनम अरोड़ा, सतनाम सिंह, नवजोत सिंह मक्कड़, रणजीत सिंह लाडी, बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, आनिल कुमार पलटा,जगजीत सिंह अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com