Thursday, July 3

राम मन्दिर निर्माण में लुधियाना वासी दिल खोल कर करे सहयोग – स्वामी वेद भारती

लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)-अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन भव्य मन्दिर निर्माण हेतू लुधियाना शहरवासियों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज द्वारा इस पुण्य कार्य मे अपना बहुमूल्य योगदान दिया गया। गुरु महाराज द्वारा वेद निकेतन धाम की तरफ से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ निर्माण क्षेत्र के नाम चेक विहिप से जुड़े कार्यकर्ताओं को सौंपा। गौरतलब है कि विहिप द्वारा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे घर घर जाकर राम भक्तों से मन्दिर निर्माण के लिए योगदान देने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर  दलबीर नंदा, एडवोकेट हर्ष शर्मा, आश्रम से स्वामी चैतन्य भारती, सुमेधा भारती, श्रेया भारती,  साहिल खुराना आदि मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com