Saturday, April 26

किसानों की मांगों को माने केंद्र सरकार; अन्नदाता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए- निशांत सूद मन्नू

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)- केंद्रीय खेती कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता भी आ गए हैं। लुधियाना से सामाजिक कार्यकर्ता निशांत सूद मन्नू ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उनकी मांगों को मानने की अपील की है। सूद ने कहा कि किसान अन्नदाता है और उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए जो पूरे देश का पेट पालते हैं।यहां जारी एक बयान में सूद ने कहा कि किसानों द्वारा बीते कई महीनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है, जो अब दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग किसानों के साथ हैं और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों की मांगों को मान ले। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को बनाने से पहले संबंधित लोगों की राय ली जानी चाहिए लेकिन अफसोस इस बात का है कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घरानों को खुश करने के लिए किसानों पर दबाव बना रही है। देश के अन्नदाता के साथ अन्याय नहीं सहा जाएगा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com