Thursday, April 24

मोदी सरकार की हार का रास्ता बनाएगी उत्पीडऩ का शिकार महिला शक्ति : पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत

  • ममता दता और लीना टपारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ दलित महिला उत्पीडऩ विरोध दिवस

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-महिला कांग्रेस के आहवान पर आयोजित दलित महिला उत्पीडऩ विरोध दिवस पर लुधियाना के समराला चौंक में हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने एक स्वर में महिला व दलित विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दता और लुधियाना महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया की अध्यक्षता में आयोजित रोष प्रर्दशन में पंजाब कांग्रेस प्रभारी व उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विशेष तौर पर शामिल हुए। केंद्र में सतासीन मोदी सरकार के शासनकाल में दलितों खासकर महिलाओं के उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए हरीश रावत ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सतासीन हुई है देश खासकर भाजपा शालित राज्यों में दलित महिलाओं व बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं में दोगुना वृद्धि हुई है। पिछले दिनों उतर प्रदेश के हासरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उतर प्रदेश सरकार ने आरोपियो को बचाने के लिए दुष्कर्म के सबूत मिटाने के लिए आधी रात को ही बिना परिवार को बताए ही पीडि़ता का दाह संस्कार करवा कर सबूत ही मिटा दिया। हासरस की घटना ने केंद्र में सतासीन मोदी सरकार, उतर प्रदेश की योगी सरकार की महिलाओ खासकर दलितो के उत्थान के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी। उन्होने कहा 2022 में मोदी सरकार के कार्यकाल में उत्पीडऩ का शिकार महिला शक्ति मोदी सरकार की हार व कांग्रेस की जीत का रास्ता बनाएंगी। रावत ने कांग्रेस की महिला व युवा महिला वर्ग को सम्मान देने की निति का जिक्र करते हुए कहा कि जल्दी ही महिला कांग्रेस में युवा महिला शक्ति को सम्मान देने के लिए महिला कांग्रेस युवा विंग का गठन किया जाएगा।पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश रावत ने कहा है कि राज्य में पार्टी के अंदर किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। पार्टी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।   लुधियाना में महिला कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और एक बार फिर से राज्य में पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से नमस्ते ट्रंप की तर्ज पर नमस्ते मोदी की शुरुआत होगी। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की भी निंदा की।इस दौरान कांग्रेस नेता ने भाजपा की किसान विरोधी नितियों का खुलासा करते हुए कहा कि देश का अन्नदाता सडक़ो पर संघर्ष कर रहा है। मोदी सरकार मैं न मानू की जिद्द कर किसानों से बातचीत को तैयार नहीं है। ममता दता व लीना टपारिया ने दलित व महिला विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने का आहवान करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वहिशी दरिंदे बहू-बेटियो का चीरहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार रहें है। भाजपा नेतृत्व आरोपियो को सजा दिलाने की बजाए सबूत मिटाने में जुटा है। जिसका बदला देश की आधी आबादी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर चुकाएगी। इससे पूर्व विधायक राकेश पांडे,विधायक संजय तलवाड़,विधायक सुरिन्द्र डाबर ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी,प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलवंत सिद्धू ने भी संबोधित किया। रोष प्रर्दशन में प्रदेश,जिला व ब्लाक स्तर की महिला कांग्रेस पदाधिकारियो व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com