लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)- महक डांस स्टूडियो ने नवरात्र के अवसर पर गोबिद गोधाम में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया। स्टूडियो की छह छोटी बच्चियों और महिलाओं ने एक जैसे परिधान पहन ‘छबीलो’ गीत पर डांस किया और डांडिया भी खेला। डांडिया खेल की पांच मिनट की प्रस्तुति में पूरा का पूरा माहौल गुजराती रंग में रंगा दिखा। पहले एक ग्रुप ने प्रस्तुति दी, इसके बाद सभी ने अलग-अलग गीतों पर डांडिया खेला। डांस स्टूडियो की प्रमुख महक मुंजाल ने कहा कि हर साल नवरात्र पर स्टूडियो के बच्चों की ओर से डांडिया खेला जाता है। इस नवरात्र में भी यह डांडिया परफार्मेंस तैयार कराई गई, पर कोरोना महामारी को देखते हुए भाग लेने वालों की संख्या कम ही रही। डांडिया की यह कोरियोग्राफी बहुत ही कम दिनों में तैयार करवाई गई है, जिसमें सभी ने अपना शत प्रतिशत दिया है।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ