Friday, March 21

मोदी सरकार ने किसानों का भला किया तो एक बार होटल के एसी से निकल कर किसानों से भी पूछ लेते अश्वनी शर्मा : राजीव राजा

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-लुधियाना यूथ कांगे्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव राजा ने भाजपा पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा पर बरसते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नीत सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी सबसे झूठे इंसान है। इसी तरह पंजाब भाजपा के मुखिया भी उसी तर्ज पर झूठे व्यक्ति है। राजा ने आज अश्वनी शर्मा के लुधियाना दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज अश्वनी शर्मा शहर के एक होटल में एसी की ठंडी हवाएं लेते हुए अपनी पार्टी को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी होने के दावे प्रेस कांफ्रेंस में ठोक रहे है। लेकिन श्री शर्मा बताएं कि आखिर क्या वह किसी किसान से उनका हाल जानने गए। क्या किसी किसान के घर या मंडी में जाकर उनसे मिले। वह तो केवल काले कानूनों लागू करने की जिद पकड़ कर होटलों की ठंडी हवाओं में बैठकर जुमले ही छोड़ रहे है। लेकिन यदि असल में मोदी सरकार ने छह सालों में किसानों की हालत में सुधार किया है तो एक बार जरा उनके पास जाकर उनसे भी पूछ लेना चाहिए। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com