लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-वर्ल्ड सिस्टरहुड डे हर वर्ष 5 अक्टूबर, को मनाया जाता है।इस ग्लोबल फेस्टिवल को इस बार ऑल लेडीज़ लीग पंजाब चैप्टर की तरफ से वर्चुअल तीन दिवसीय इवेंट करवाया जा रहा है।इसका उद्देश्य महिलायों का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना और एक दूसरे के हित एवं अधिकारों की रक्षा है ।शक्ति यानी दैविक ऊर्जा और बन्धन यानी सम्बन्ध। शक्तिबन्धन का तातपर्य है हमारा अपनी बहनों के साथ एवं उनके अंदर प्रज्ज्वलित दैविक नारीत्व शक्ति के साथ सम्बन्ध बनाना।दीक्षा आनंद के नेतृत्व में ऑल पंजाब एंटरप्रेन्योरशिप चैप्टर ने पंजाब में पहली बार 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक 3 दिवसीय वर्चुअल कॉन्क्लेव का आयोजन किया।इसमें भिन्न भिन्न सीमाओं को लांघ विभिन्न प्रदेशों की महिलायों ने हिस्सा लिया एवं अपनी कहानी बता कर दूसरों का हौसला बढ़ाया एवं एक दूसरे को प्रेरित किया कि कैसे सब के हुनर, साधन एवं और जोश मिल कर एक नए आयाम की दुनिया की रचना कर सकता है।इस मौके पर ऑल लेडीज़ लीग एवं वुमेन इकोनॉमिक फोरम की संस्थापक एवं ग्लोबल अद्दध्यक्ष डॉक्टर हरबीन अरोड़ा भी उपस्थित रही।साध्वी भगवती ससरस्वती जी, जो कि कैलिफ़ोर्निया के स्टैनफोर्ड से पीएचडी करके 1996 से कैलिफ़ोर्निया को छोड़ परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश में आ बसी एवं तब्य से आध्यात्मिक वृति से अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं, ने इस उपलक्ष्य की शोभा बड़ाई।अपने अपने क्षेत्र में माहिर आशु खुराना, अक्षिता बुद्धिराजा, मणिका गोयल ने अपने अपने पैनल की चर्चा की मध्यस्थता की।सुकृति शर्मा ने इस कार्यक्रम की बेहद दिलचस्प तरीके से मेजबानी की एवं उसे बेहद रोचक और मनोरंजक बनाया।इस उत्सव के अंत में ऑल लेडीज लीग की लुधियाना इकाई की सलाहकार इंदु अरोड़ाने सब का धन्यवाद किया। पंजाब टीम की मेहनत एवं परिश्रम से इस उत्सव का पहला दिन बेहद सफल रहा।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ