- जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलता हम चुप नहीं बैठेंगे : मानिक डावर
- दो मिनट का मौन रख कर दी मनीषा को दी श्रद्धांजलि
लुधियाना,(संजय मिका )- उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की मनीषा के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए लुधियाना यूथ फेंडरेशन, नीलकंठ महादेव सेवा सोसाइटी व सागर चोपड़ा मे क्रोध की ज्वाला भड़क उठी है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जहां पूरे देश मे बवाल मचा हुआ है वही लुधियाना युथ फेंडरेशन, नीलकंठ महादेव येवा सोसाइटी व सागर चोपड़ द्वारा गऊशाला रोड़ से लेकर 3 नंबर चैंक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर मनीषा को न्याय दो दोषियो को फांसी दो, मनीषा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, आदि नारे लगाते हुए सडकों पर उतरे। कैंडल मार्च की समाप्ति कर 2 मिनट का मौन रख मनीषा को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके विशेष रूप से विधायक पुत्र युवा नेता मानिक डावर ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए संस्थाओं के साथ सड़क पर उतर कर कहा कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे चुप नहीं बैठेगें इसके लिए अगर खुद की आहुति भी देनी पड़े तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौकेे राजू वोहरा व जतिन्द्र सलूजा ने कहा कि हमारी संस्था देश के समस्त लोगों की तरह पीड़ित बेटी के परिवार के साथ खड़े है तथा वह किसी भी सूरत में किसी भी बेटी के साथ अन्याय होता नहीं देखेंगे। इस मौके सागर चोपड़ ने कहा यदि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें संघर्ष का रास्ता भी अपनाना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे उनके लिए देश की सभी बेटियां एक समान है चाहे वह स्वर्ण वर्ग की हैं चाहे वह दलित वर्ग की है बेटी सिर्फ बेटी है। इस अवसर पर लुधियाना यूथ फेंडरेशन के प्रधान राजू वोहरा, नीलकंठ महादेव सेवा सोसाइटी के प्रधान जतिन्द्र सलूजा,सागर चोपड़ा, शाम लाल कपूर, करनैल सिंह, मनमोहन सिंह वोहरा, शरणदीप सिंह, गुलशन मल्होत्रा, विशाल रोशन,अमन, रेहान, केषव, इशांत कपूर, मयंक महाजन, मनमीत सेठी, साहिल सेठी, पंकज खन्ना, काकू अरोड़ा, रमनदीप खुराना, विकास बजाज, दीपक बजाज, रजेश मिश्रा, राममूर्ति मिश्रा, सतनाम सिंह,सहित कई लोगों ने रोष प्रदर्शन में शामिल थे।